एक्सप्लोरर

Gold Price Weekly: 10 दिन में खूब सस्ता हुआ सोना, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

Gold Price Decline: सोने के दाम में पिछले 10 दिन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में हम आपको इस गिरावट के पीछे के कारण के बारे में बता रहे हैं.

Gold Price Weekly: भारत में पिछले कुछ वक्त से सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन बीते कारोबारी हफ्ते में सोने की कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिली है. वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर सोना पिछले 10 दिन में भीतर ही 2,500 रुपये तक सस्ता हो गया है. चांदी की कीमतों में भी पिछले 10 दिनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह भी पिछले 10 दिनों में 2500 रुपये तक सस्ती हो गई है.

वायदा बाजार में इतना सस्ता हुआ सोना

भारत में पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिला है, लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना 272 रुपये महंगा होकर 71,486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. 5 जून के वायदे के लिए सोना पिछले 10 दिनों में 2500 रुपये तक सस्ता हुआ है. 16 अप्रैल को सोना 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, लेकिन अब यह घटकर 71,486 रुपये पर आ गया है. ऐसे में पिछले कुछ दिनों में ही सोने के दाम 2500 रुपये तक घट गए हैं.

चांदी के दाम भी घटे

एमसीएक्स पर केवल सोना ही नहीं बल्कि चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट पिछले 10 दिनों में देखने को मिल रही है. जून वायदा के लिए 16 जून 2024 को चांदी के दाम 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास थे, जो अब घटकर 82,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गया है. ऐसे में चांदी 2500 रुपये तक सस्ती हुई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसे हैं सोना-चांदी के हाल?

केवल भारतीय बाजार ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में कमी देखी जा रही है. कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स आखिरी कारोबारी दिन 2,349.60 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है. वहीं एक समय पर सोना 2,448.80 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई लेवल के स्तर पर पहुंच गया था. ऐसे में सोना अपने उच्चतम स्तर से 4 फीसदी तक सस्ता हो चुका है. सोने के दाम में गिरावट के पीछे मुनाफावसूली है.

क्यों कम हुए सोने के दाम?

पिछले कुछ समय में ईरान-इजरायल युद्ध की आशंका कम हुई है. ऐसे में निवेशक अब पहले की तुलना में अब कम सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसका असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले कुछ और दिनों में सोने की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है. यह घटकर 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है. 

ये भी पढ़ें-

MDH Spice: कीटनाशक के आरोपों से एमडीएच का इंकार, बोली- सेफ हैं उसके मसाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget