एक्सप्लोरर

Gold Buying: सोने की खरीदारी करने का ये अच्छा वक्त? 2500 रुपये तक गिरे दाम, अब 60 हजार के नीचे 

Gold Rates Cut: पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में गिरावट आई है. सोना एक महीने में 2500 प्रति 10 ग्राम गिर गया है. जानिए क्या खरीदारी के लिए अच्छा समय है या नहीं. 

Gold Rate below 60000 rupees: सोना की कीमत में पिछले कुछ समय से गिरावट देखी जा रही है. इस कारण पीली धातु की कीमत 10 ग्राम के लिए 60 हजार रुपये के नीचे आ चुकी है. हालांकि पिछले महीने के दौरान सोने के दाम में लगातार बढ़ोतरी हुई थी और इस कारण सोना 60 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा था. 

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान गोल्ड ने रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की थी और पिछले महीने में 61,800 रुपये पर जा चुकी ​थी. हालांकि अब इसके दाम में 2500 प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आ चुकी है. सोने के दाम में गिरावट डॉलर में मजबूती के कारण हुआ है. 

रिद्दीसिद्धि बुलियंस (आरएसबीएल) के एमडी पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि 13 जून को यूएस फेड की बैठक से पहले सोने की कीमतें 60,000 रुपये के नीचे हैं. ऐसे में फेड बैठक में लिए गए फैसले का असर सोने की कीमत पर दिख सकता है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि फेड जून की बैठ में ब्याज दर रोक सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना बुल रन के लिए 60 हजार रुपये का आधार बना हुआ है.  

सोना होगा और कमजोर? 

विश्लेषकों का मानना है कि गर्मी परंपरागत तौर पर सोने के लिए एक कमजोर मौसम है, क्योंकि पीली धातु की मांग को बढ़ावा देने के लिए निकट भविष्य में कोई महत्वपूर्ण कारक नहीं है. वहीं यूएस फेड की होने वाली बैठक के परिणाम सोने की कीमत को प्रभावित करते हुए दरों में बढ़ोतरी पर एक स्पष्ट तस्वीर पेश कर सकते हैं. 

इस कारण बढ़ सकती है सोने की कीमत 

एक्सपर्ट का कहना है कि डॉलर इंडेक्स 104.50 के स्तर को बनाए रखने में सक्षम नहीं है. ऐसे में अमेरिका में महंगाई दर और अमेरिकी बेरोजगारी संख्या फेड की ओर से ब्याज दर को बढ़ोतरी से रोक सकती है. इसका मतलब ये होगा कि सोने की कीमतों में इजाफा हो सकता है. 

कितने तक सोना जाने का अनुमान 

एक्सपर्ट के मुताबिक सोना 58,600 रुपये के स्तर से नीचे जा सकता है. हालांकि इसके बाद इसमें तेजी जा सकती है और यह 61,440 रुपये के करीब पहुंच सकता है. इसके ऊपर अगला स्तर 62,500 रुपये और 63,650 रुपये को छू सकता है. 

ये भी पढ़ें 

RBI: डेढ़ हजार से ज्यादा सहकारी बैंकों की मदद के लिए आरबीआई ने उठाया खास कदम, दिए ये चार उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget