एक्सप्लोरर

Gold Demand: इस साल जमकर हो रही गोल्ड की खरीदारी, दिवाली पर 30 फीसदी बढ़ेगी डिमांड, जानें क्यों?

Diwali 2021: सर्राफा कारोबारियों को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था में उम्मीद से अधिक तेजी से सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिलेगी.

Gold Demand Hike: इस दिवाली (Diwali 2021) सोने में चमक देखने को मिलेगी. सर्राफा कारोबारियों को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था में उम्मीद से अधिक तेजी से सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिलेगी. पिछले साल कोरोना की वजह से गोल्ड की चमक खो गई थी, लेकिन इस साल सोने की मांग में 30 फीसदी का इजाफा देखने को मिलेगा. साल 2020 में दिवाली और धनतेरस पर गोल्ड मार्केट काफी फीका रहा था. 

श्राद्ध के बाद से आ रही कारोबार में तेजी
अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन आशीष पेठे ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम 'श्राद्ध’ के बाद से कारोबारी गतिविधियों में इजाफा देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि सोने की कीमतें घटकर 42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई थी, जिससे इस पीली धातु की उपभोक्ता मांग बढ़ी है.

ज्वैलरी मार्केट में आएगी तेजी
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान बेहतर वस्तु एवं सेवा कर (GST collection) संग्रह संकेत देता है कि आर्थिक गतिविधियां पटरी पर हैं. इसके अलावा महामारी की वजह से जो भी शादियां कैंसिल हो गई थीं. वह अब इस साल हो रही हैं, जिसकी वजह से भी ज्वैलरी की मांग में तेजी देखने को मिल रही हैं. 

बिक्री में होगा 25 फीसदी का इजाफा
पेठे ने आगे कहा, ‘‘सकारात्मक उपभोक्ता और बाजार के संकेतों को देखते हुए हम वर्ष 2019 की तुलना में बिक्री में 20-25 फीसदी इजाफे की उम्मीद करते हैं.’’ हम देशभर से इस सकारात्मक गति को देख रहे हैं. देश में सोने का भाव शनिवार को 56,000 रुपये के उच्चतम स्तर को छूने के बाद घटकर 49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया.

वैक्सीनेशन का दिखा असर
WGC के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), भारत सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि मुख्य रूप से उच्च टीकाकरण दर और संक्रमण घटने के साथ महामारी पर रोकथाम होता दिख रहा है, जिससे आर्थिक गतिविधियों में मंदी का रुख पलट गया है. 

जानें क्या बोले कारोबारी?
पीएनजी ज्वेलर्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सौरभ गाडगिल ने कहा कि नवरात्रि शुरू होने के बाद से बाजार में मजबूत मांग देखी जा रही है. मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के चेयरमैन अहमद एमपी ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि दबी मांग के कारण इस साल धनतेरस के दौरान उपभोक्ताओं की सोने के आभूषणों के लिए अच्छी मांग होगी. पूजा डायमंड्स के निदेशक श्रेय मेहता ने कहा कि उद्योग जगत को धनतेरस समेत इस सत्र से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि शादियों का मौसम अभी शुरू हो रहा है और दबी मांग ज्यादा है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह उत्साह दिवाली के बाद भी जारी रहेगा और उम्मीद है कि यह सकारात्मक उपभोक्ता भावना अगले साल की पहली छमाही तक जारी रहेगी.’’

यह भी पढ़ें: 
Indian Railways: दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने शुरू की ये नई ट्रेन, छठ पर मिलेगी कंफर्म सीट, चेक करें टाइम टेबल

Amitabh Bachchan के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 नवंबर को आप यहां से खरीदें उनसे जुड़ी ये चीजें, जानें कितनी होगी कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget