एक्सप्लोरर

Dhanteras 2021: खुशखबरी! धनतेरस से पहले सस्ता हो गया सोना-चांदी, फटाफट चेक करें 10 ग्राम का भाव, कितना हुआ सस्ता?

Gold Price Dhanteras 2021: धनतेरस (Dhanteras 2021) से पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट आई है. फटाफट चेक करें 10 ग्राम का भाव-

Gold Price Today: अगर आप भी सोना-चांदी (Gold-Silver) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. धनतेरस (Dhanteras 2021) से पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट आई है. आज के कारोबार के बाद गोल्ड 10 रुपये की मामूली गिरावट के बाद 46,673 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, चांदी में भी 230 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने इस बारे में जानकारी दी है. 

आज क्या रहा गोल्ड का भाव 
आपको बता दें पिछले कारोबारी सत्र में गोल्ड 63,244 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था. दिल्ली सर्राफा बाजार में 1 नवंबर 2021 को गोल्‍ड के दाम 46,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां पर भी सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. यहां सोना 1,783 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

चांदी का क्या रहा हाल?
चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में आज के कारोबार के बाद चांदी की कीमतों में 230 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली थी. इस गिरावट के बाद चांदी का भाव 63,014 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 23.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. 

गोल्‍ड में क्‍यों आई कमी
एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज (HDFC Security) के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि आज कॉमेक्‍स पर गोल्‍ड के भाव में स्थिरता दर्ज की गई. इससे भारतीय सर्राफा बाजारों में सोने के दाम में मामूली कमी दर्ज की गई.

पिछले साल कितना दिया था रिटर्न 
गोल्ड के रिटर्न की बात करें तो पिछले साल सोने ने निवेशकों को करीबब 28 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, उससे पिछले साल निवेशको को करीब 25 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, अगर आप लंबे समय के लिए गोल्ड में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन है, जिसमें निवेशकों को शानदार रिटर्न मिलता है. 

रिकॉर्ड लेवल से 9000 रुपये सस्ता है सोना
बता दें रिकॉर्ड लेवल से सोने की कीमतें अभी भी करीब 9000 रुपये नीचे हैं. अगस्त 2020 में गोल्ड की कीमतों ने 56200 रुपये के रिकॉर्ड लेवल को छुआ था. वहीं, आज गोल्ड का भाव 46,678 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इस हिसाब से सोना करीब 9000 रुपये सस्ता मिल रहा है. तो इस समय आपके पास सोना खरीदने का अच्छा मौका है. 

यह भी पढ़ें:
केंद्र सरकार की इस स्कीम में सिर्फ 1999 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 10 लाख रुपये, जानें क्या है पूरी सच्चाई?

Diesel Price: IOC ने शुरू की खास सुविधा, अब घर बैठे मोबाइल से ऑर्डर करें डीजल, जानें क्या है तरीका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget