एक्सप्लोरर

2020-21 की पहली तिमाही के GDP आंकड़े आज आएंगे, कोरोना इफेक्ट के चलते भारी गिरावट का अनुमान

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से आज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाएंगे. उद्योग मंडल फिक्की ने जुलाई में कहा था कि चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर नकारात्मक रहेगी

नई दिल्लीः आज मौजूदा वित्त वर्ष में देश की पहली तिमाही के लिए जीडीपी डेटा यानी आर्थिक विकास दर के आंकड़े को जारी किया जाएगा. कोरोनाकाल में अर्थव्यवस्था की तस्वीर कैसी रही, अप्रैल से जून के दौरान जीडीपी के आंकड़े से ये तस्वीर साफ होगी. आरबीआई से लेकर तमाम रेटिंग एजेंसियां जीडीपी में बड़ी गिरावट की आशंका पहले ही दर्ज करा चुकी हैं. खबर है कि डेटा सुबह 10 बजे के बाद कभी भी आ सकता है.

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय करेगा आंकड़े जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से आज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाएंगे. बता दें कि अलग-अलग रेटिंग एजेंसियों और इंडस्ट्री के जानकारों ने पहली तिमाही में जीडीपी में गिरावट आने के अनुमान दिए हैं. इसकी साफ तौर पर वजह बताई गई है कि कोरोना वायरस महामारी और उसको रोकने के लिये लगाए ‘लॉकडाउन’ के चलते औद्योगिक उत्पादन गिरा है, देश में सकल घरेलू उत्पाद में बेतहाशा कमी आई है और रोजगार के आंकड़ों में भी बड़ी गिरावट है.

रिजर्व बैंक ने भी दिया है गिरावट का अनुमान भारतीय रिज़र्व बैंक का कहना है कि चालू वित्त वर्ष या कारोबारी साल में सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी में नेगेटिव ग्रोथ रह सकती है. मई में रिजर्व बैंक ने कहा था कि 2020-21 में देश की वृद्धि दर नकारात्मक दायरे में रहेगी.

जून-जूलाई में मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई में क्रमशः सुधार जून और जुलाई में मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई क्रमश: 47.2 और 46 रहा था, जो कि बेंचमार्क लेवल 50 से ज्यादा कम नहीं है. आईआईपी में हालांकि जून में गिरावट आई लेकिन मई के -33.9 फीसदी से सुधर कर -16.6 फीसदी पर पहुंच गई है.

राहुल गांधी ने कहा-70 सालों में सबसे ज्यादा गिरावट आ सकती है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले कहा था कि जीडीपी दर में 70 सालों में सबसे बड़ी गिरावट देखी जा सकती है. इसका आधार उन्होंने इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के कथन को बनाया जिसमें आशंका जताई गई थी कि देश की जीडीपी ग्रोथ 1947 से भी नीचे जा सकती है. उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि मोदी है तो मुमकिन है.

फिक्की सर्वे में भी गिरावट की आशंका उद्योग मंडल फिक्की ने जुलाई में कहा था कि चालू वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर नकारात्मक रहेगी. फिक्की के आर्थिक परिदृश्य सर्वे में अनुमान लगाया गया था कि 2020-21 में देश की अर्थव्यवस्था 4.5 प्रतिशत नीचे जाएगी.

ये भी पढ़ें

अब आपको आधार कार्ड साथ लेकर चलने की नहीं पड़ेगी जरूरत, अपने मोबाइल में ऐसे करें डाउनलोड

हैकर्स ने Paytm मॉल के डाटा में सेंध का किया दावा, कंपनी ने किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget