एक्सप्लोरर

हैकर्स ने Paytm मॉल के डाटा में सेंध का किया दावा, कंपनी ने किया इनकार

पेटीएम मॉल प्रवक्ता ने हालांकि आईएएनएस से कहा कि यह दावे 'पूरी तरह से गलत' हैं. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हम यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि सभी यूजर्स और कंपनी का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है."

ऑनलाइन इंटेलिजेंस कंपनी-साइबल ने रविवार को कहा कि एक साइबर अपराध समूह ने पेटीएम मॉल के पूरे डेटाबेस में अप्रतिबंधित पहुंच प्राप्त कर ली और इसके बाद फिरौती की मांग की, हालांकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इन दावों से इनकार किया है. साइबल ने कहा, साइबरक्राइम समूह उर्फ 'जॉन विक' पेटीएम मॉल एप्लीकेशन/वेबसाइट पर बैकडॉर/एडमाइनर अपलोड करने में सक्षम हो गया.

पेटीएम मॉल प्रवक्ता ने हालांकि आईएएनएस से कहा कि यह दावे 'पूरी तरह से गलत' हैं. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हम यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि सभी यूजर्स और कंपनी का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है."

बयान के अनुसार, "हमने इसे देखा और संभावित हैक और डाटा में सेंधमारी के दावे पर जांच की और यह पूरी तरह से फर्जी निकला." साइबल ने कहा कि पेटीएम मॉल में डाटा में सेंधमारी से संभवत सभी खातों और संबंधित सूचनाओं पर असर पड़ेगा.

साइबल ने कहा कि वह यह पुष्टि नहीं कर रहा कि फिरौती को दिया गया या नहीं. कंपनी ने कहा, "हमारे सूत्रों ने हमें वह मैसेज भी फॉरवर्ड किया, जहां हैकर्स ने यह दावा किया है कि उन्हें पेटीएम मॉल से फिरौती की रकम भी प्राप्त हो गई."

ऑनलाइन इंटिलिजेंस कंपनी ने कहा, "हैकर्स की मांगों को पूरा नहीं कर पाने की स्थिति में साइबरक्राइम ग्रुप डाटा लीक कर देते हैं." हैकर्स ने दावा किया कि हैक पेटीएम मॉल के इनसाइडर की वजह से हुआ है. इस दावे की हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है. 2019 में, पेटीएम ग्रुप को उनके कर्मचारियों की वजह से धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा था.

पेटीएम मॉल के प्रवक्ता ने कहा, "जैसा की आप उम्मीद करते हैं, हम डाटा सुरक्षा में काफी निवेश करते हैं. हम बग बाउंटी कार्यक्रम भी चलाते हैं, जिसके तहत हम किसी भी सुरक्षा खतरों का खुलासा करने वाले को इनाम देते हैं. हम बड़े पैमाने पर सुरक्षा रिसर्च समुदाय के साथ काम करते हैं और सुरक्षित तरीके से सुरक्षा विसंगतियों को हल करते हैं."

ये भी पढ़ें:

September Bank Holidays: इन तारीखों में बंद रहेंगे बैंक, वक्त पर निपटा लें अपने सारे काम

अब आपको आधार कार्ड साथ लेकर चलने की नहीं पड़ेगी जरूरत, अपने मोबाइल में ऐसे करें डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget