एक्सप्लोरर

IPOs in 2024: इस साल भी कम नहीं होगी रफ्तार, ओला इलेक्ट्रिक से लेकर फर्स्ट क्राई तक... लंबी रहने वाली है आईपीओ की कतार

Upcoming IPOs This Year: 2023 में बाजार में रिकॉर्ड संख्या में आईपीओ आए. खासकर एसएमई सेगमेंट तो ताबड़तोड़ आईपीओ देखने को मिले. बाजार की यह चहल-पहल 2024 में भी बनी रहने वाली है...

साल के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार ने स्थिर शुरुआत की है. इससे पहले 2023 बाजार के लिए बेहद शानदार साल साबित हुआ था. खासकर आईपीओ के लिहाज से तो 2023 जबरदस्त रहा था. पूरे साल के दौरान ताबड़तोड़ आईपीओ देखने को मिले थे. शेयर बाजार की इन गतिविधियों में नए साल में रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है. अभी से कई कंपनियां आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं.

2023 में लॉन्च हुए इतने आईपीओ

पिछले साल की बात करें तो मेनबोर्ड में 57 आईपीओ देखने को मिले. यह किसी भी एक साल में सबसे ज्यादा आईपीओ का चौथा बड़ा आंकड़ा है. मेनबोर्ड के आईपीओ ने मिलकर पूरे साल के दौरान बाजार से करीब 50 हजार करोड़ रुपये जुटाने में कामयाबी हासिल की. एसएमई प्लेटफॉर्म में तो मेनबोर्ड से कई गुना व्यस्तता रही. पूरे साल के दौरान एसएमई प्लेटफॉर्म पर करीब 180 आईपीओ लॉन्च हुए. मेनबोर्ड और एसएमई प्लेटफॉर्म दोनों पर आए आईपीओ में से दर्जनों मल्टीबैगर साबित हुए.

इतना बड़ा होगा ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ

अब नए साल की बात करें तो इस साल आईपीओ लाने वाली कंपनियों में कई बड़े नाम शामिल हैं. कतार में शामिल कंपनियों में सबसे प्रमुख नाम है ओला इलेक्ट्रिक का. ईवी कंपनी ने हाल ही में अपने आईपीओ का ड्राफ्ट सेबी के पास जमा किया है. डीआरएचपी के अनुसार, कंपनी आईपीओ से 700-800 मिलियन डॉलर जुटाने वाली है.

फर्स्ट क्राई का आने वाला है आईपीओ

ओम्नीचैनल रिटेलर फर्स्ट क्राई ने भी आईपीओ लाने के लिए ड्राफ्ट फाइल किया है. इस कंपनी में महिंद्रा ग्रुप और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम पहले से शेयरहोल्डर हैं. कंपनी 2022 में ही आईपीओ लाने की तैयारी में थी, लेकिन बाजार की उथल-पुथल के चलते कंपनी ने योजना टाल दी थी. यह कंपनी आईपीओ से 500-600 मिलियन डॉलर जुटाने का प्रयास कर सकती है.

इन कंपनियों ने भी जमा किया ड्राफ्ट

इनके अलावा आने वाले दिनों में वर्कस्पेस सेक्टर की Awfis Space Solutions Ltd, ई-कॉमर्स सेक्टर की सास कंपनी यूनिकॉमर्स, एडुटेक कंपनी बायजुज की सब्सिडियरी आकाश, फिनटेक कंपनी फोनपे, हॉस्पिटलिटी स्टार्टअप ओयो, मेडटेक कंपनी फार्म ईजी, फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी, फिनटेक सेक्टर की पेयू इंडिया और मोबिक्विक का भी आईपीओ आ सकता है. ये सब आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट जमा कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: 32 हजार करोड़ से ज्यादा की दौलत, लेकिन लोकल ट्रेन से ऑफिस जाते हैं मुंबई के ये बिजनेस टाइकुन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
LPG Rate Today: आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
Petrol-Diesel Rate: बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल
बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल
Rent vs Buy Home: 20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget