एक्सप्लोरर

Free Ration: होली से पहले फ्री-राशन मिलना शुरू, गेहूं-चावल के साथ मुफ्त मिल रहा बाजरा, जानिए कब तक है लास्ट डेट

Ration Distribution March 2023: नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत गरीबों को मिलने वाले फ्री राशन का वितरण होली के पहले शुरू हो गया है. इस बार गेहूं-चावल-बाजरा का वितरण किया जा रहा है.

Free Ration Scheme 2023: राशन कार्डधारकों को होली के त्योहार (Holi Festival 2023) से पहले मुफ्त राशन (Free Ration) मिलना शुरू हो गया है. पात्र राशन कार्डधारकों को मार्च के महीने का मुफ्त राशन आज (रविवार) से दिया जा रहा है. मार्च में जनता को गेहूं-चावल के साथ बाजरा भी मुफ्त में मिल रहा है. वही अंत्योदय कार्डधारकों को होली के महीने में पिछले तीन महीने की चीनी भी बांटी जा रही है. जानिए इस महीने फ्री राशन कब तक मिलेगा.

20 मार्च तक चलेगा वितरण

उत्तर प्रदेश में एनएफएसए (NFSA) के तहत राशन (गेहूं-चावल-बाजरा) का नि:शुल्क वितरण 5 मार्च 2023 से शुरू हो गया है. यह वितरण 20 मार्च 2023 तक चलने वाला है. यानि अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो आप उत्तर प्रदेश में किसी भी जिले की सरकारी राशन की दुकान से 20 मार्च तक अपना मार्च के महीने का राशन ले सकते हैं. इससे पहले महीने में भी गेहूं-चावल का वितरण हुआ था.

इतना मिल रहा राशन 

उत्तर प्रदेश में सरकारी राशन की दुकानों पर फ्री राशन (गेहूं-चावल-बाजरा) का वितरण आज (5 मार्च) से शुरू हो गया है. इसके तहत पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो (2 किलो गेहूं व 2 किलो चावल और 1 किलो बाजरा) और अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो (14 किलो गेहूं व 20 किलो चावल और 1 किलो बाजरा) नि:शुल्क राशन वितरित किया जा रहा है. 

चीनी 18 रुपये प्रति किलो 

वही अंत्योदय कार्डधारकों को इस साल के शुरूआती तीन महीने (जनवरी-फरवरी एवं मार्च) की 3 किलो चीनी का वितरण किया जा रहा है. कार्ड धारक को इसके लिए 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 3 किलो पर 54 रुपये देकर चीनी मिल रही है. मार्च में कार्डधारकों को इसी महीने का राशन (गेहूं-चावल-बाजरा) दिया जा रहा है. यानि अब महीने में एक ही बार का वितरण होगा.

दिसंबर तक मिलेगा फ्री में राशन 

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) की तरफ से देश भर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज (गेहूं-चावल) बांटा जा रहा है. इस मुफ्त राशन (Free Ration) का प्लान इस साल के अंतिम महीने दिसंबर (December 2023) तक है. देश की 80 करोड़ जनता को इस योजना से फ्री राशन का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें

Zoom Layoff: 1300 एंप्लाई को बाहर करने के बाद एक और बड़ा फैसला, CEO ने प्रेसिडेंट ग्रेग टॉम्ब को किया बर्खास्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget