एक्सप्लोरर

चुपचाप आपका बैंक अकाउंट खाली कर रहे फ्री मोबाइल गेम्स, आप भी खेलते हैं?

फ्री मोबाइल गेम में छोटे पेमेंट और ऑटो-रिन्यू सब्सक्रिप्शन आपकी जेब पर उम्मीद से ज्यादा भारी पड़ सकते हैं. 80-400 रुपये की खरीदारी से खर्च बढ़ता है. बैंक स्टेटमेंट जांचें और गेमिंग बजट तय करें.

मोबाइल पर गेम खेलना कई लोगों के लिए मनोरंजन का आसान तरीका है, लेकिन जिस गेम को आप बिना पैसे दिए डाउनलोड करते हैं, वही धीरे-धीरे आपके बजट पर बोझ डाल सकता है.

गेम के अंदर मिलने वाले छोटे-छोटे पेमेंट, प्रीमियम फीचर और ऑटो-रिन्यू सब्सक्रिप्शन मिलकर महीने के हजारों रुपये खर्च करा सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी घंटों मोबाइल गेम खेलते हैं, तो अपने बैंक अकाउंट और ऑनलाइन पेमेंट पर नजर रखना जरूरी है.

499 रुपये का सब्सक्रिप्शन भी बढ़ा सकता है खर्च

गेमिंग कंपनियां कई बार VIP एक्सेस, बैटल पास और हर महीने मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स के लिए सब्सक्रिप्शन देती हैं. इनकी फीस अपने आप कटती रह सकती है, खासकर तब जब ऑटो-रिन्यू चालू हो.

मान लीजिए, आपने 499 रुपये के दो गेमिंग सब्सक्रिप्शन लिए हैं. ऐसे में करीब 1 हजार हर महीने सिर्फ इन सेवाओं पर खर्च हो जाएंगे. इसके अलावा, अगर आप हर हफ्ते 400 रुपये की गेमिंग खरीदारी करते हैं, तो चार हफ्तों में लगभग 1,600 रुपये और खर्च होंगे.

इस तरह अतिरिक्त खरीदारी और सब्सक्रिप्शन जोड़ने पर महीने का कुल खर्च 3 हजार से 5 हजार तक पहुंच सकता है. साल भर में यह रकम करीब 36 हजार से 60 हजार रुपये बन जाती है. 

गेम में कैसे खर्च होते हैं पैसे?

कई मोबाइल गेम शुरुआत में मुफ्त होते हैं, लेकिन आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त सुविधाएं खरीदने का विकल्प देते हैं. कहीं तेजी से लेवल पार करने के लिए पैसे मांगे जाते हैं, तो कहीं नए कैरेक्टर, हथियार, एनर्जी या वर्चुअल कॉइन खरीदने पड़ते हैं.

उदाहरण के लिए, गेम में जेम्स खरीदने पर 80 रुपये और हथियार अपग्रेड करने पर 250 रुपये खर्च हो सकते हैं. वहीं, किसी खास कैरेक्टर की ड्रेस या लिमिटेड एडिशन आइटम के लिए 400 रुपये तक देने पड़ सकते हैं.  अलग-अलग समय पर किए गए ये भुगतान छोटे लगते हैं, लेकिन बार-बार खरीदारी करने से कुल खर्च काफी बढ़ सकता है. 

छोटी खरीदारी को नजरअंदाज न करें

फ्री गेम खेलना अपने आप में महंगा नहीं है, लेकिन बार-बार होने वाले छोटे भुगतान आपकी बचत को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए हर महीने बैंक स्टेटमेंट और UPI ट्रांजैक्शन चेक करें.  याद रखें, गेम में कुछ सेकंड बचाने या नया फीचर पाने के लिए किया गया छोटा खर्च भी लंबे समय में बड़ी रकम बन सकता है.

गेमिंग खर्च को कंट्रोल कैसे करें?

सबसे पहले गूगल पले स्टोर या एपल एप स्टोर में जाकर एक्टिव सब्सक्रिप्शन की जांच करें. जिन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें कैंसिल कर दें  ऑटो-रिन्यू की सेटिंग भी ध्यान से देखें. 

इसके अलावा, गेमिंग के लिए हर महीने एक निश्चित बजट तय करें. सेव किए गए कार्ड की जानकारी हटाने और हर भुगतान से पहले पुष्टि की सेटिंग चालू रखने से अनावश्यक खरीदारी कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें- इंडियन लड़के ने बनाई 'जादुई चम्मच', US Shark Tank में की 3.3 करोड़ की डील

यह भी देखें- 

 

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गोल्ड की तरह महंगा होगा तांबा! संकट गहराया, 16 साल में बनती है एक माइन
गोल्ड की तरह महंगा होगा तांबा! संकट गहराया, 16 साल में बनती है एक माइन
SBI में खाता है, कहीं आपकी जानकारी भी तो नहीं हुई चोरी? जानिए क्या करें
SBI में खाता है, कहीं आपकी जानकारी भी तो नहीं हुई चोरी? जानिए क्या करें
पूरी दुनिया में चीनी का अकाल, बढ़ेंगे दाम, 6.28 मिलियन टन की हुई कमी
पूरी दुनिया में चीनी का अकाल, बढ़ेंगे दाम, 6.28 मिलियन टन की हुई कमी
दीवाली बाद 27% महंगी होगी होटल-फ्लाइट बुकिंग, क्रिसमस और न्यू ईयर पर मचेगी लूट
दीवाली बाद 27% महंगी होगी होटल-फ्लाइट बुकिंग, क्रिसमस और न्यू ईयर पर मचेगी लूट
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
Embed widget