एक्सप्लोरर

Fraud Loan App: लोगों को लूटने वाले फ्रॉड लोन एप को जमकर लूट रहे भारतीय, रिपोर्ट से हुआ ये खुलासा

Fraud Loan App: भारतीयों ने फ्रॉड लोन एप की खटिया खड़ी कर दी है. सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शिकार बना रहे फ्रॉड लोन एप का भारतीयों ने तकनीक के दम पर शिकार करना शुरू कर दिया है.

Fraud Loan App: अलग-अलग स्कीम से लोगों को फंसाने, परेशान करने और लूटने वाले फ्रॉड लोन एप अब खुद मुसीबत में फंस गए हैं. जैसे को तैसा की कहावत को चरितार्थ करते हुए भारतीयों ने ऐसे एप का शिकार करना शुरू कर दिया है. इन एप के साथ धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं. हाल के दिनों में ऐसे एप की बाढ़ आ गई थी. ये हजारों लोगों को अपने जाल में फंसाने में सफल भी हुए थे. अब लोगों ने इन एप को ही लूटना शुरू कर दिया है. यानी कि कभी पीड़ित करने वाला अब खुद पीड़ित बना फिर रहा है. आइए जानते हैं कैसे. 

कैसे काम करते हैं ये एप 

ये एप सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं. ये जरूरतमंद लोगों को छोटी रकम ज्यादा ब्याज दर पर उधार देते हैं. इसके बाद कई लोग इनके मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के शिकार बने हैं. चूंकि, इन एप के पास आपका डाटा होता है. इसलिए ये रिकवरी के लिए गाली-गलौच और आपके परिजनों को धमकाने तक का काम करते हैं. 

AI की मदद से मूर्ख बना रहे लोग 

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल वर्ल्ड में आई नई तकनीकों ने ऐसे एप को धोखा देना आसान बना दिया है. अब इन एप से उधार लेने वाले लोग आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से इन्फॉर्मेशन पैक्स बना रहे हैं. इनमें सरकार द्वारा जारी आधार और पैन कार्ड, एक टेक्स्ट मैसेज फोल्डर, कॉन्टेक्ट लिस्ट और तस्वीरों से भरी गैलरी आपको मिल जाती है. इस फर्जी पहचान की मदद से लोग इन लोन एप पर अपनी प्रोफाइल बना ले रहे हैं. 

टेलीग्राम पर सिर्फ 300 रुपये में मिल रहा इन्फॉर्मेशन पैक 

रोचक बात यह है कि इस सूचना को खरीदने के लिए आपको सिर्फ 300 रुपये खर्च करने होंगे. टेलीग्राम एप पर आपको आसानी से यह इन्फॉर्मेशन पैक मिल जाएगा. सोशल मीडिया के जरिए ये फर्जी एप फल फूल रहे थे. लोगों ने इन एप को सोशल मीडिया से ही मात दे दी है. इसके अलावा आपको एक खाली फोन की जरुरत पड़ेगी. जहां ये सभी नकली दस्तावेज अपलोड करके आप फेक डिजिटल ट्रेल बना सकते हैं. 

फर्जी एप के पास आईडी की पुष्टि के लिए कोई वैध तरीका नहीं

ऐसे इनफार्मेशन पैक बनाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि कोई भी जिसे थोड़ा सा फोटोशॉप और कंप्यूटर की जानकारी हो, वो ऐसा कर सकता है. इस नकली डिजिटल हिस्ट्री में फंसकर ये फेक एप आसानी से 5000 से 20 हजार रुपये तक का लोन दे देते हैं. भुगतान के लिए आपको 5 दिन का वक्त मिलता है. चूंकि, इन फर्जी एप के पास आईडी की पुष्टि के लिए कोई वैध तरीका नहीं होता. इसलिए ये नकली आईडी के जाल में फंस जाते हैं और रिकवरी का कोई रास्ता नहीं बचता. 

ये भी पढ़ें 

UPI Payment: यूपीआई से गलत जगह कर दिया पैसा ट्रांसफर तो घबराएं नहीं, आसानी से ऐसे मिल सकता है रिफंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, सरकारी सूत्रों ने क्या बताया?
रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, सरकारी सूत्रों ने क्या बताया?
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget