एक्सप्लोरर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, करीब 18 बिलियन डॉलर घटकर 657.89 अरब डॉलर पर पहुंचा

India Forex Reserve: सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. उसके बाद से इसमें पिछले कई हफ्ते से गिरावट आ रही है.

India Forex Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 नवंबर को खत्म हफ्ते में 17.76 अरब डॉलर घटकर 657.89 अरब अमेरिकी डॉलर रहा. आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 18 बिलियन डॉलर की गिरावट बीते हफ्ते में दर्ज की जा चुकी है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पिछले हफ्ते, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.47 अरब डॉलर घटकर 675.65 अरब डॉलर रहा था. 

सर्वकालिक उच्च स्तर से 47 बिलियन डॉलर घटा विदेशी मुद्रा भंडार

सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. उसके बाद से इसमें पिछले कई हफ्ते से गिरावट आ रही है. अगर उच्चतम स्तर से देखें तो देश का विदेशी मुद्रा भंडार 47 बिलियन डॉलर (46.99 बिलियन डॉलर) घट चुका है. 

फॉरेन करेंसी ऐसेट्स का डेटा जानें

रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 15 नवंबर को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाले फॉरेन करेंसी ऐसेट्स 15.55 अरब डॉलर घटकर 569.83 अरब डॉलर रहे हैं. डॉलर के संदर्भ में बताए गए फॉरेन करेंसी ऐसेट्स में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का असर शामिल होता है.

भारत का गोल्ड रिजर्व भी घटा

समीक्षाधीन सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 2.07 अरब डॉलर घटकर 65.75 अरब डॉलर रहा. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.06 अरब डॉलर रहा. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 15 नवंबर को खत्म हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का रिजर्व 5.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.25 अरब डॉलर पर आ गया. सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया था. उसके बाद से इसमें पिछले कई हफ्ते से गिरावट आ रही है. 

ये भी पढ़ें

ओडिशा सरकार के अधिकारियों के अडानी समूह से रिश्वत लेने के आरोप झूठे, बीजू जनता दल ने बताए निराधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget