एक्सप्लोरर

Online Banking करते वक्त इन टिप्स को अपनाएंगे, तो आपका अकाउंट रहेगा सुरक्षित

कोरोना महामारी के दौर में देश के करोड़ों लोग पैसों के लेन-देन के लिए ऑनलाइन तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान सावधानी बेहद जरूरी होती है.

Tips for Online Banking: देश में डिजिटल लेनदेन का चलन तेजी से बढ़ रहा है. शॉपिंग से लेकर ग्रॉसरी स्टोर में भी लोग ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद कर रहे हैं. वैसे तो ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए लोग चंद मिनट में लाखों का लेनदेन कर सकते हैं, लेकिन इस दौरान सावधानी बरतने की भी काफी जरूरत होती है. ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान छोटी सी गलती से आपका अकाउंट 'साफ' हो सकता है. आज आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप ऑनलाइन बैंकिंग को ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं.  

सेफ बैंकिंग के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

1. सबसे पहले आप ऑनलाइन बैंकिंग के पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें और उसे किसी के साथ शेयर ना करें. ध्यान रखें कि पासवर्ड में कभी भी अपना नाम या फोन नंबर न डालें. पासवर्ड काफी मजबूत होना चाहिए, जिसे कोई और एक्सेस ना कर सके. अगर आपको ऐसा करने में कोई दिक्कत आए, तो नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपनी परेशानी का समाधान करा सकते हैं. पासवर्ड से संबंधित कोई भी परेशानी कस्टमर केयर के जरिए सॉल्व करने की कोशिश न करें. 

2.  हमेशा लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग के लिए अपना पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहिए. साइबर कैफे या किसी अन्य व्यक्ति के लैपटॉप या कंप्यूटर से ऐसा करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. यह आपके अकाउंट की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. इसके अलावा अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में भी बैंकिंग का पासवर्ड सेव नहीं करना चाहिए. 

3. अक्सर आपने देखा होगा कि लोग पब्लिक वाईफाई का खूब इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप ऑनलाइन बैंकिंग करते वक्त पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल न करें. कई बार हैकर पब्लिक वाईफाई के जरिए लोगों को अपना निशाना बनाते हैं. हमेशा ऑथेन्टिक वाईफाई या अपना इंटरनेट इस्तेमाल करें. इसके अलावा अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप में एंटी वायरस इंस्टॉल कर लें, ताकि किसी भी संदिग्ध वाईफाई की जानकारी आपको मिल सके. 

4. आप ऑनलाइन शॉपिंग या पेमेंट करते वक्त अपने डेबिट कार्ड या एटीएम का इस्तेमाल बेहद सावधानी के साथ करें और किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर डिटेल ना डालें. साथ ही अपनी बैंकिंग डिटेल किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर ना करें. बैंक अकाउंट नंबर, यूजर नेम, पासवर्ड, ओटीपी या एटीएम का पिन को सीक्रेट रखें. अगर आपके ईमेल पर कोई संदिग्ध मेल या लिंक भेजा जाता है, तो उस पर क्लिक ना करें. इस बारे में आप तुरंत बैंक को सूचित करें.

5. आपका बैंक कभी भी फोन कॉल के जरिए किसी तरह की डिटेल नहीं मांगता. इसलिए अगर आपसे कोई फोन करके बैंक कर्मचारी बताए और बैंकिंग डिटेल मांगें, तो उसे कोई जानकारी न दें. साथ ही इस बारे में अपने बैंक को जानकारी दें. बैंक कभी भी आपसे फोन, मैसेज या ईमेल के जरिए किसी तरह की जानकारी नहीं मांगते. 

यह भी पढ़ेंः Income Tax Return भरते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Today: कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget