एक्सप्लोरर

Flipkart: फ्लिपकार्ट को बड़ा झटका, 41 हजार करोड़ रुपये कम हुई मार्केट वैल्यू 

Flipkart Market Value: इस गिरावट के लिए फोनपे को अलग कंपनी बनाने को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. हालांकि, फ्लिपकार्ट ने मार्केट वैल्यू को ऐसे देखना गलत बताया है.

Flipkart Market Value: दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) को तगड़ा झटका लगा है. कंपनी की मार्केट वैल्यू पिछले 2 साल में लगभग 41 हजार करोड़ रुपये (5 अरब डॉलर) घट गई है. यह आंकड़ा जनवरी, 2022 से जनवरी, 2024 के बीच का है. फ्लिपकार्ट की पैरेंट कंपनी वॉलमार्ट (Walmart) द्वारा किए गए इक्विटी ट्रांजेक्शंस से यह जानकारी मिली है. यह गिरावट फ्लिपकार्ट द्वारा अपनी फिनटेक फर्म फोनपे (PhonePe) को अलग कंपनी बनाने के चलते आई है.

फोनपे को फ्लिपकार्ट से हटाने के चलते आई कमी 

वालमार्ट द्वारा इक्विटी स्ट्रक्चर में किए गए बदलाव से मिली जानकारी के अनुसार, फ्लिपकार्ट का वैल्युएशन 31 जनवरी, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में 40 अरब डॉलर था, जो 31 जनवरी, 2024 को घटकर 35 अरब डॉलर रह गया. यह कमी फोनपे को फ्लिपकार्ट से हटाने के चलते आई है. हालांकि, सूत्रों ने दावा किया है कि फिलहाल फ्लिपकार्ट की मार्केट वैल्यू लगभग 40 अरब डॉलर है. वालमार्ट ने वित्त वर्ष 2022 में 8 फीसदी हिस्सेदारी लगभग 3.2 अरब डॉलर में बेची थी. अमेरिकी रिटेल दिग्गज वालमार्ट ने वित्त वर्ष 2023-24 में फ्लिपकार्ट में 3.5 अरब डॉलर का भुगतान कर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ाकर 85 फीसदी कर ली थी. 

मार्केट वैल्यू को इस तरह से देखना गलत- फ्लिपकार्ट 

उधर, फ्लिपकार्ट ने वॉलमार्ट की रिपोर्ट के आधार पर लगाए गए मूल्यांकन को खारिज किया है. फ्लिपकार्ट प्रवक्ता ने कहा कि मार्केट वैल्यू को इस तरह से देखना गलत है. फोनपे को हमने साल 2023 में अलग किया था. इसके चलते मार्केट वैल्यू में एडजस्टमेंट हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, पिछली बार कंपनी का मूल्यांकन साल 2021 में किया गया था. उस समय ई-कॉमर्स कंपनी के कुल मूल्य में फिनटेक फर्म फोनपे का मूल्यांकन भी शामिल था. कंपनी के वैल्युएशन में कोई कमी नहीं आई है. फोनपे की मार्केट वैल्यू जनरल अटलांटिक, टाइगर ग्लोबल, रिबिट कैपिटल और टीवीएस कैपिटल फंड द्वारा फिलहाल 12 अरब डॉलर लगाई गई है. 

पिछले वित्त वर्ष 4,846 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ

फ्लिपकार्ट को वित्त वर्ष 2023 में 4,846 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ था. साथ ही ई कॉमर्स कंपनी की कुल आय 56,012.8 करोड़ रुपये रही थी. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कुल खर्च 60,858 करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stock: ये है 10 हजार रुपये को 6 लाख बनाने वाला मल्टीबैगर शेयर, जानिए अब आपको क्या करना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget