एक्सप्लोरर

Flipkart New Service: फ्लिपकार्ट के करोड़ों ग्राहकों के लिए खुशखबरी! हेल्थ प्लस सर्विस के जरिए घर पर मंगवा सकते हैं दवा

Flipkart App: फ्लिपकार्ट के ई-फार्मेसी में उतरने के बाद ग्राहकों को और ज्यादा वैरायटी मिलेगी और लोग दवाइयां (Medicine) और हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स आसानी से घर पर मंगवा सकेंगे.

Flipkart Health Plus App: देश की बड़ी ई-कॉमर्स (E-Commerce) कंपनी ने अपने फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने कस्टमर्स के लिए एक शानदार सुविधा की शुरुआत की है. अब आप घर बैठे फ्लिपकार्ट (Flipkart App) के जरिए डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाईयां मंगवा सकते हैं. कंपनी ने 20 सितंबर को इस बारे में ऐलान करते हुए कहा कि अब देशभर के कस्टमर इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए कंपनी ने एक ऐप भी लॉन्च किया है जिसका नाम है फ्लिपकार्ट हेल्थ प्लस ऐप (Flipkart Health Plus). इसके अलावा, आप चाहें तो अपने फ्लिपकार्ट ऐप से भी दवाइयों का ऑर्डर दे सकते हैं. कंपनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इस ऐप को ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए बिल्कुल यूजर फ्रेंडली (User Friendly App) बनाया गया है. इस ऐप पर कस्टमर डॉक्टरों द्वारा लिखे गए प्रिसक्रिप्शन (Doctor Prescription) को अपलोड करके आसानी से दवा मंगा सकते हैं.

फ्लिपकार्ट के आने से लोगों को मिलेंगी कई वैरायटी
गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट के ई-फार्मेसी में उतरने के बाद ग्राहकों को और ज्यादा वैरायटी मिलेगी और लोग दवाइयां (Medicine) और हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स (Health Care Products) आसानी से घर पर मंगवा सकेंगे. फ्लिपकार्ट पहले केवल फैशन और ग्रोसरी आइटम की डिलीवरी किया करती थी. इसके बाद अब कंपनी ने हेल्थ सेक्टर में भी उतरने का फैसला किया है. बता दें कि पिछले कुछ समय में भारत में बढ़ते डिजिटाइजेशन (Digitalisation) के कारण ई-कॉमर्स कंपनियों (E-Commerce Company) के मुनाफे में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

आजकल बड़ी संख्या में लोग ई-फार्मेसी के जरिए अपनी दवाइयां मंगा रहे हैं. इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ई-फार्मेसी (E-Pharmacy) की पहुंच देश के दूरदराज इलाकों तक हो रही है. ई-कॉमर्स के ऊपर नजर रखने वाली वेबसाइट IBEF ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पूरी दुनिया में ई-फार्मेसी के बिजनेस में 40 से 50 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है. इसमें भारत की बड़ी हिस्सेदारी होगी.

फ्लिपकार्ट ऐप के जरिए मंगा सकेंगे दवा
फ्लिपकार्ट हेल्थ+ के CEO प्रशांत झावेरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहक दवाइयों के ऑर्डर के लिए फ्लिपकार्ट ऐप और फ्लिपकार्ट हेल्थ+ ऐप (Flipkart Health+ App) दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए देश के करोड़ों ग्राहकों को बहुत किफायती कीमत में दवाईयां मिलेंगी. इस ऐप के जरिए कंपनी देश के गांव और छोटे कस्बों तक बेहतर हेल्थ सुविधाओं को पहुंचाना चाहती हैं. अगर आप फ्लिपकार्ट हेल्थ+ ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

SpiceJet Salary Hike: स्पाइसजेट के पायलटों को दिवाली से पहले मिली बड़ी खुशखबरी! सैलरी में हुआ 20% का इजाफा

Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में बैंक में छुट्टियों की भरमार! जरूरी काम है निपटाना तो चेक कर लें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
UPI News: क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget