एक्सप्लोरर

Go First Flights: वित्तीय संकट से जूझ रही गो फर्स्ट ने DGCA अधिकारियों की बातचीत, रिवाइवल प्लान पर हुई चर्चा

Go First Crisis: वित्तीय संकट से जूझ रही गो फर्स्ट ने DGCA के साथ बैठक करके एयरलाइंस के रिवाइवल प्लान को लेकर बातचीत की है. जानते हैं कि इस मीटिंग में क्या बातचीत हुई है.

Go First Crisis: भारतीय एविएशन सेक्टर (Aviation Sector) को उस समय तगड़ा झटका लगा जब देश में सस्ती हवाई सेवा देने वाली कंपनी गो फर्स्ट (Go First Crisis) ने दिवालिया होने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के पास आवेदन किया. इसके बाद से ही एयरलाइंस के रिवाइवल के लिए NCLT और विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) लगातार कोशिश कर रहे हैं. अब इस मामले में एक बड़ी खबर आ रही है. पीटीआई की खबर के मुताबिक सोमवार को कंपनी के रिवाइवल के लिए गो फर्स्ट अधिकारियों (Go First Revival Plan) ने DGCA के अधिकारियों के मुलाकात की है. इस बैठक में कंपनी को दोबारा खड़ा करने के प्लान पर बातचीत हुई.

DGCA ने कंपनी को दी 30 दिन की मौहलत

वित्तीय संकट से जूझ रही गो फर्स्ट (Cash Strapped Go First) को विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 30 दिन का वक्त दिया है. इस बीच में कंपनी को अपने रिवाइवल प्लान से लेकर फ्लाइट्स के ऑपरेशन तक की पूरी प्लानिंग करनी होगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी अपनी उड़ानों को संचालित करने और उसे दोबारा शुरू करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. फिलहाल गो फर्स्ट ने अपनी सभी फ्लाइट्स के ऑपरेशन को 30 मई, 2023 तक के लिए रद्द कर दिया है.

सोमवार को हुई गो फर्स्ट और DGCA के बीच मीटिंग

पीटीआई की खबर के मुताबिक DGCA ने सोमवार को गो फर्स्ट के पूरे मैनेजमेंट टीम को मीटिंग के लिए बुलाया था. इसमें कंपनी संबंधित रिवाइवल प्लान के बारे में चर्ची की गई है. इसमें टीम ने आगे फ्लाइट के संचालन से लेकर कंपनी के को दोबारा खड़ा करने के लिए अपना रोडमैप पेश किया है. कंपनी के कर्मचारी और सभी शेयरहोल्डर्स जल्द से जल्द से जल्द फ्लाइट के संचालन को शुरू करना चाहते हैं. ऐसे में कंपनी इसके लिए कदम उठा रही है और चीजें सही दिशा में चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में DGCA गो फर्स्ट के रोडमैप पर फैसला लेगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि अपने कर्मचारियों को कंपनी के साथ जोड़े रखने के लिए गो फर्स्ट ने कैपटन को 1 लाख रुपये और फर्स्ट ऑफिसर को 50,000 रुपये एक्स्ट्रा देने का ऐलान किया है. यह पैसे जून, 2023 से दिए जाएंगे.

कंपनी ने 3 मई से फ्लाइट्स का संचालन किया बंद

गौरतलब है कि गो फर्स्ट ने कैश संकट का हवाला देते हुए 3 मई, 2023 से अपनी फ्लाइट्स के संचालन को बंद कर दिया था. कंपनी ने इंजन प्रदान करने वाली अमेरिकन कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी के खराब इंजन को कंपनी की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया था. इसके बाद प्रैट एंड व्हिटनी ने गो फर्स्ट के आरोपों का जवाब देते हुए कहा था कि गो फर्स्ट का पुराना इतिहास रहा है कर्ज न चुकाने का. इसमें कंपनी का कोई दोष नहीं है. इसके अलावा गो फर्स्ट ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के पास अपनी दिवालिया प्रक्रिया को शुरू करने का आवेदन दिया था जिसे 10 मई को स्वीकार कर लिया गया था.

ये भी पढ़ें-

SBI Deposit 2000 Rupees Notes: अबतक बैंक में कितने जमा हुए 2000 रुपये के नोट्स, SBI चेयरमैन ने दी जानकारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget