एक्सप्लोरर

Rules Changing from 1 April 2024: 1 अप्रैल से NPS से लेकर EPFO तक के नियमों में होगा बदलाव, देखें लिस्ट

Money Rules Changing: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई ऐसे वित्तीय नियम हैं जो बदलने वाले हैं. हम आपको इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Financial Rules Changing from 1 April 2024: फाइनेंशियल ईयर 2023-24 अपने आखिरी दौर में है. ऐसे नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई ऐसे नियम हैं जो बदलने वाले हैं. यह आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेंगे. इसमें एनपीएस में लॉग इन रूल्स से लेकर फास्टैग केवाईसी से जुड़े नियम शामिल हैं. हम आपको इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं.

1. एनपीएस लॉग इन करने के लिए जरूरी होगा आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन

पेंशन नियामक PFRDA ने एनपीएस खाते में लॉग इन के नियमों में बदलाव कर दिया है. अब आपको एनपीएस खाते में लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड के अलावा आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की जरूरत भी पड़ेगी. अब आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करने के बाद ही आप एनपीएस खाते में लॉग इन कर पाएंगे. यह नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा.

2. एसबीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के नियम में हो रहा बदलाव

देश के सबसे बड़े सरकार बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका देते हुए अलग-अलग डेबिट कार्ड का सालाना मेंटेनेंस चार्ज को बढ़ाने का फैसला किया है. यह नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा. इसके साथ ही बैंक ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भी झटका देते हुए रेंट पेमेंट पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट को 1 अप्रैल से बंद करने का फैसला किया है. इसका असर AURUM, SBI Card Elite, SBI Card Pulse, SBI Card Elite Advantage और SimplyCLICK SBI Card क्रेडिट कार्ड यूजर्स पर पड़ेगा.

3. अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड के नियमों में हो रहा बदलाव

यस बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है. अगर कोई क्रेडिट कार्ड यूजर एक तिमाही में कम से 10,000 रुपये खर्च करता है तो उसे घरेलू एयरपोर्ट का लाउंज एक्सेस मिलेगा. यह सुविधा 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी. वहीं प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक भी एक तिमाही में 35,000 रुपये तक खर्च करने पर ग्राहकों को कॉम्प्लीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस दे रहा है. यह नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा.

4. EPFO के नियम में हो रहा बदलाव

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नियमों में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब नौकरी बदलने की स्थिति में कर्मचारी का EPFO खाता खुद-ब-खुद नए नियोक्ता के पास ट्रांसफर हो जाएगा. पहले खाताधारकों की रिक्वेस्ट पर ही खाते को ट्रांसफर किया जाता था.

5. न्यू टैक्स रिजीम होगा डिफॉल्ट ऑप्शन

इनकम टैक्स के नियमों में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब न्यू टैक्स रिजीम डिफॉल्ट टैक्स रिजीम हो जाएगा. ऐसे में अगर आप पुराने और नए टैक्स रिजीम में से किसी एक का चुनाव नहीं करते हैं तो आपका आईटीआर नए टैक्स रिजीम के तहत फाइल हो जाएगा. न्यू टैक्स रिजीम के तहत आपको 7 लाख रुपये की इनकम पर एक रुपये भी टैक्स नहीं देना है.

6. फास्टैग केवाईसी है जरूरी

NHAI ने लोगों से 1 अप्रैल से पहले केवाईसी अपडेट करने को कहा है. ऐसा न करने पर आपके फास्टैग अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा. इसके बाद आपके खाते में भले ही पैसे हो लेकिन आप अपने टोल का भुगतान नहीं कर पाएंगे.

7. दवाइयों की कीमतों में होने जा रहा इजाफा

भारत की  ड्रग प्राइस रेगुलेटर ने नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन (NLEM) के तहत कुछ जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.0055 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. इसके बाद पेन किलर, एंटीबायोटिक्स और संक्रमण रोधी दवाओं समेत कई जरूरी दवाओं की कीमतों में 1 अप्रैल 2024 से इजाफा हो जाएगा.

8. इंश्योरेंस के नियमों में होने जा रहा बदलाव

इंश्योरेंस सेक्टर में भी 1 अप्रैल से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. IRDAI ने नियमों में बदलाव करते हुए सरेंडर वैल्यू के नियम को बदल दिया है. अब ग्राहक जितनी देर से पॉलिसी को सरेंडर करेंगे उन्हें उतनी ज्यादा सरेंडर वैल्यू मिलेगी. 3 साल के अंदर पॉलिसी सरेंडर करने पर आपको मूल्य से कम सरेंडर वैल्यू मिलेगी. वहीं 4 से 7 साल के अंदर पॉलिसी सरेंडर करने पर सरेंडर वैल्यू पर कुछ बढ़त हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

Tax Saving Tips: 31 मार्च से पहले टैक्स छूट का आखिरी मौका, जानकर अब भी उठा लें फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: 14% से छलांग लगाकर 140% तक कैसे पहुंचेगी सैलरी?
8th Pay Commission: 14% से छलांग लगाकर 140% तक कैसे पहुंचेगी सैलरी?
इंडियन लड़के ने बनाई 'जादुई चम्मच', US Shark Tank में की 3.3 करोड़ की डील
इंडियन लड़के ने बनाई 'जादुई चम्मच', US Shark Tank में की 3.3 करोड़ की डील
दिल्ली-NCR में कहां मिलते हैं सर्दियों के सबसे सस्ते कपड़े?
दिल्ली-NCR में कहां मिलते हैं सर्दियों के सबसे सस्ते कपड़े?
दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के पड़ोसी देश ने गाड़े झंडे
दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के पड़ोसी देश ने गाड़े झंडे

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget