एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: इस कंपनी ने अपने निवेशकों को दिया जबरदस्त रिटर्न! केवल 1 साल के समय में कराई 3 गुना से ज्यादा कमाई

Multibagger Stocks: आपको बता दें कि फिलाटेक्स फैशन्स एक मोजे बनाने वाली कंपनी है. कंपनी अपने प्रोडक्ट को Smart Man,  Bella, Tuscany, Smart Man नाम के ब्रांड से मार्केट में बेचती है.

Multibagger Stock: स्टॉक मार्केट (Stock Market) में कई ऐसे शेयर्स हैं जिसने अपने निवेशकों को छोटे से समय में करोड़पति बना दिया है. इस तरह के शेयरों को मल्टीबैगर शेयर्स (Multibagger Stocks) कहते हैं. आज हम आपको फैशन ब्रांड (Fashion Brands) के शेयर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसमें निवेश करने से आपको तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. यह फैशन ब्रांड है फिलाटेक्स फैशन्स (Filatex Fashions Share). यह एक मोजा बनाने की कंपनी है जिसने अपने इन्वेस्टर्स को 3.5 गुना तक का तगड़ा रिटर्न दिया है. निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी के कारण यह शेयर अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर 18.45 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले साल नवंबर 2022 को इस शेयर का प्राइस BSE में केवल 3.86 रुपये था, जो सितंबर 2022 तक 6.90 रुपये और आखिरी कारोबारी दिन 18.45 रुपये पर था.

एक साल में मिला 370 फीसद से ज्यादा का रिटर्न
अगर पिछले साल से इस साल तक के इस शेयर की बात करें तो उसने अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है. अगर किसी व्यक्ति ने इस स्टॉक में 1 लाख रुपये पिछले साल नवंबर में निवेश किए हैं तो यह इस साल तक 4.50 लाख से ज्यादा का रिटर्न दिया है. आखिरी कारोबारी दिन यह हरे निशान 18.45 रुपये पर जाकर कल बंद हुआ है. ऐसे में यह अपने निवेशकों को 3.5 गुना से ज्यादा का रिटर्न देने में कामयाब रहा है.

कंपनी के शेयरों में तेजी के कारण-
फिलाटेक्स फैशन (Filatex Fashions Share Price) के शेयरों में तेजी का सबसे बड़ा कारण यह है कि श्रीलंका की कंपनी इसाबेला प्राइवेट लिमिटेड में इस कंपनी ने 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है. बता दें कि इसाबेला प्राइवेट लिमिटेड भी फैशन इंडस्ट्री में काम करने वाली कंपनी है. कंपनी ने यह ऐलान 12 सितंबर को किया था. इसके बाद से ही कंपनी के शेयर्स रॉकेट की स्पीड से आगे बढ़ रहे हैं और अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं.

कंपनी के बारे में जानें-
आपको बता दें कि फिलाटेक्स फैशन्स एक मोजे बनाने वाली कंपनी है. कंपनी अपने प्रोडक्ट को Smart Man,  Bella, Tuscany, Smart Man नाम के ब्रांड से मार्केट में बेचती है. इस कंपनी की फैक्ट्री तेलंगाना में है. यह कंपनी अपने प्रोडक्ट को एडिडास, पार्क एवेन्यू, मैक्सवेल और फिला इंडिया जैसे इंटनेशनल ब्रांड्स को भी बेचती है. 

ये भी पढ़ें-

Fact Check: क्या RBI ने Google Pay को नहीं दिया है यूपीआई पेमेंट का लाइसेंस? जानें वायरल हो रहे दावे की सच्चाई

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget