एक्सप्लोरर

Fixed Deposit: निवेश का बेहतरीन विकल्प है एफडी, गारंटीड रिटर्न के साथ ही मिलते हैं कई और फायदे

Fixed Deposit: एफडी निवेश का लोकप्रिय विकल्प है. बहुत से लोग अधिक रिटर्न की चाह में अन्य जगहों पर भी पैसा लगाते हैं जहां एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलता है लेकिन वह गारंटीड नहीं होता है.

Fixed Deposit: फिक्स्ड डिपोजिट यानि एफडी निवेश का सबसे लोकप्रिय विकल्प है. इसका कारण है कि इसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है. बहुत से लोग अधिक रिटर्न की चाह में अन्य जगहों पर भी पैसा लगाते हैं जहां एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलता है लेकिन वह गारंटीड नहीं होता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एफडी में निवेश करने पर गारंटिड रिटर्न सहित और क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

निश्चित रिटर्न
FD का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है. निवेश की शुरुआत में ही बता दिया जाता है कि मैच्यूरिटी पर आपको कितना फायदा होगा. इसमें कोई जोखिम नहीं है. किसी भी स्थिति में न तो उससे ज्यादा पैसा मिलता है और न ही कम. 

इंश्योरेंस कवर
बैंक में एफडी कराने पर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) का इंश्योरेंस कवरेज मिलता है.  बैंक डिफॉल्ट कर देता है या दिवालिया हो जाता है तो इस इंश्योरेंस कवर के तहत 5 लाख रुपये तक मिलते हैं. इसमें मूलधन और ब्याज शामिल होंगे.

लाइफ इंश्योरेंस
अगर आप बैंक में एफडी कराते हैं तो आपको मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस भी मिल सकता है. जी हां कई बैंक यह सुविधा देते हैं. ऐसा बैंक इसलिए करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग एफडी कराएं. बैंक अपने ग्राहकों को एफडी की रकम के बराबर लाइफ इंश्योरेंस की पेशकश करते हैं.

लोन
एफडी कराने का एक बड़ा फायदा यह है कि बैंक से लोन आसानी से मिल जाता है. कुछ बैंक तो एफडी के आधार पर ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी भी देती हैं. एफडी एक तरह से आपकी गारंटी है. लोन न चुका पाने की स्थिति में लोन के पैसे आपकी एफडी से कवर कर लिए जाएंगे.

टैक्स बेनिफिट
पांच साल या उससे अधिक समय के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कराने पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट क्लेम की जा सकती है. आप साल भर में 1.5 लाख रुपये तक पर टैक्स छूट पा सकते हैं. 5 साल से कम की एफडी पर टैक्स चुकाना होता है. किसी साल में तमाम बैंकों से मिला ब्याज 40 हजार रुपये से अधिक है तो उस पर भी टैक्स लगेगा.

(यहां ABP News द्वारा किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. किसी भी स्कीम में पैसा जमा करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें)

ये भी पढ़ें

Zomato Share: जोमैटो के शेयर में बड़ी गिरावट, पहली बार लिस्टिंग प्राइस से नीचे हुआ बंद

ICICI Bank FD New Rates: एफडी कराने वालों को आईसीआईसीआई बैंक की सौगात, बैंक ने ज्यादा ब्याज देने का किया ऐलान, जानें नए FD दरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
Embed widget