एक्सप्लोरर

FASTag: बार-बार फास्टैग रीचार्ज करने की अब नहीं पड़ेगी जरूरत, आरबीआई ने शुरू कर दी यह सुविधा 

RBI: आरबीआई ने फास्टैग और एनसीएमसी के लिए बैंक अकाउंट से ऑटोमेटिक पैसे काटने की मंजूरी दे दी है. ऐसे में आप एक बार इस सुविधा को शुरू करने के बाद सुकून से लंबी-लंबी यात्रा कर सकते हैं.

RBI: यात्रा के दौरान आपको हमेशा टोल पार करने के लिए फास्टैग (FASTag) को रीचार्ज करने की जरूरत पड़ती है. साथ ही हमेशा सफर पर निकलने से पहले फास्टैग के बैलेंस का ध्यान भी देना पड़ता है क्योंकि अगर टोल गेट पर पहुंचने पर आपके फास्टैग में पैसे नहीं हुए तो आपको दोगुना टोल चुकाना पड़ता है. या फिर टोल गेट से वापस आकर रिचार्ज करके कुछ देर पैसे के फास्टैग अकाउंट में अपडेट होने का इंतजार करना पड़ता है. मगर, ये सब झंझट अब खत्म होने वाले हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फास्टैग में बैंक अकाउंट से डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा शुरू कर दी है. इस सुविधा का फायदा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) वाले भी उठा सकेंगे.

फास्टैग और एनसीएमसी में पैसे ऑटोमेटिक हो जाएंगे ट्रांसफर

आरबीआई ने फास्टैग और एनसीएमसी (National Common Mobility Card) में ऑटोमेटिक पैसे ट्रांसफर करने के लिए ई-मैंडेट फ्रेमवर्क को मंजूरी दे दी है. ऐसे में आपको इन्हें बार-बार रीचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फास्टैग के जरिए टोल कलेक्शन के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी (RFID Technology) का इस्तेमाल किया जाता है ताकि आप बिना कैश पेमेंट किए तेजी से टोल प्लाजा को पार कर सकें.  

मिनिमम बैलेंस और रीचार्ज की सीमा कस्टमर खुद तय करेंगे

अभी आपको अपने फास्टैग बैलेंस का खुद ही ध्यान रखना होता है. अधिकतर लोग किसी न किसी एप के जरिए यह रीचार्ज किया करते थे. अब एक तय सीमा से नीचे जाने पर आपका फास्टैग खुद ब खुद बैंक अकाउंट से रीचार्ज हो जाएगा. इससे आपको कभी भी टोल गेट पर फंसना नहीं पड़ेगा. आरबीआई द्वारा दी गई इस नई सुविधा से अब सफर के दौरान आपका अनुभव एकदम बदल जाएगा. नए सिस्टम के मुताबिक, मिनिमम बैलेंस और रीचार्ज की सीमा कस्टमर खुद तय करेंगे. इसके बाद फास्टैग से जुड़े अकाउंट से पैसा अपने आप कटता रहेगा. यही सुविधा एनसीएमसी में भी रहेगी. 

ये भी पढ़ें 

Anil Ambani: अनिल अंबानी पर सेबी का एक्शन, 25 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना, 5 साल के लिए बाजार से हुए बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget