एक्सप्लोरर

Facebook ने मई महीने में 1.75 करोड़ पोस्ट पर की कार्रवाई, जानें किस तरह के कंटेट को हटाया?

Facebook Content: फेसबुक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मई महीने के दौरान भारत में 13 उल्लंघन श्रेणियों के तहत उसने करीब 1.75 करोड़ सामग्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है.

Facebook Accounts: मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच फेसबुक ने अपनी हालिया मासिक रिपोर्ट में बताया है कि मई महीने के दौरान भारत में 13 उल्लंघन श्रेणियों के तहत उसने करीब 1.75 करोड़ सामग्रियों (कंटेंट) के खिलाफ कार्रवाई की है. इसमें बताया गया है कि जिन सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की गई वे प्रताड़ित करने, दबाव बनाने, हिंसा या ग्राफिक सामग्री, वयस्क नग्नता एवं यौन गतिविधियां, बच्चों को खतरे में डालने, खतरनाक संगठनों और व्यक्तियों तथा स्पैम जैसी श्रेणियों में आती थीं.

1.75 करोड़ सामग्रियों के खिलाफ लिया एक्शन
भारत के परिप्रेक्ष्य में मासिक रिपोर्ट में कहा गया कि फेसबुक ने एक मई से 31 मई, 2022 के बीच विभिन्न श्रेणियों के तहत 1.75 करोड़ सामग्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है. वहीं, मेटा के अन्य मंच इंस्टाग्राम ने समान अवधि के दौरान 12 श्रेणियों में करीब 41 लाख सामग्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है. 

हटाई गईं तस्वीरें
मेटा की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्रवाई करने का मतलब है फेसबुक या इंस्टाग्राम से कोई सामग्री हटाना या ऐसी तस्वीरों और वीडियो को कवर करना और उनके साथ चेतावनी जोड़ना है जो कुछ लोगों को परेशान करने वाले लग सकते हैं.

ट्विटर इंडिया ने जारी की रिपोर्ट
पिछले साल मई महीने में प्रभाव में आए नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले बड़े डिजिटल मंचों को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना होती है, जिनमें प्राप्त शिकायतों और की गई कार्रवाई की जानकारी हो. इसमें ऐसी सामग्री की भी जानकारी होती है, जिसे हटाया गया या पहले से सक्रियता बरतते हुए जिसे रोका गया हो. ट्विटर इंडिया की पारदर्शिता रिपोर्ट जून, 2022 में बताया गया कि देश में 26 अप्रैल, 2022 से 25 मई, 2022 के बीच उसे 1,500 से अधिक शिकायतें मिलीं.

46,500 खातों को किया निलंबित
इसमें कहा गया है कि दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर 46,500 से अधिक खातों को निलंबित किया गया. हालांकि, उसने कहा कि ये डेटा वैश्विक कार्रवाई से संबंधित है, जिसमें भारत से आई सामग्री भी शामिल है. मेटा के स्वामित्व वाले व्हॉट्सएप की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मई में 19 लाख से अधिक भारतीय खातों पर रोक लगाई गई.

यह भी पढ़ें:
Stock Market: अगले हफ्ते भी शेयर बाजार में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, ग्लोबल संकेतों का दिखेगा असर

Sensex की 3 कंपनियों को हुआ नुकसान, रिलायंस के शेयर्स में भारी गिरावट, जानें कितना फिसला मार्केट कैप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget