एक्सप्लोरर

EV Charging Facility: इन 9 रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को 24x7 चार्ज करने की मिलेगी सुविधा! यहां चेक करें लिस्ट

EV Charging: रेलवे स्टेशन पर शुरू किए गए यह सार्वजनिक चार्जिंग प्वाइंट्स  24x7 काम करेगा.  इससे लोगों को ई-मोबिलिटी करने में सावधानी रहेगी. लोग रात में भी अपनी गाड़ी की चार्जिंग करवा सकते हैं.

EV Charging Facility in Railway Station: देश में प्रदूषण (Pollution in India) और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए लगातार बड़े प्रयास कर रहा है. इसके लिए केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) की खरीद को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित कर रही है. सरकार के इस प्रयास में रेलवे (Indian Railways) भी योगदान देने वाली है. मध्य रेलवे ने मुंबई मंडल (Mumbai Rail Division) के रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन (Charging Station) शुरू कर दिया है. मुंबई मंडल के कुल 9 रेलवे स्टेशनों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं.

इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, भांडुप, दादर, भायखला, पनवेल, परेल और कल्याण जैसे 9 रेलवे स्टेशन  में चार्जिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है. इन रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चार्जिंग स्टेशन बनने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी. इसके साथ ही इससे प्रदूषण (Pollution) जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा.

24x7 चार्जिंग की मिलेगी सुविधा

बता दें कि रेलवे स्टेशन पर शुरू किए गए ऐ सार्वजनिक चार्जिंग प्वाइंट्स  24x7 और 365 दिन काम करेंगे. इससे लोगों को ई-मोबिलिटी करने में सावधानी रहेगी. लोग रात में भी अपनी गाड़ी की चार्जिंग करवा सकते हैं. सरकार यह लगातार प्रयास कर रही है कि देश में के हर हिस्से चार्जिंग प्वाइंट्स की सुविधा मिले ताकी लोग पेट्रोल-डीजल की गाड़ी के बजाय ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदें. सरकार गैर-किराया राजस्व योजना के तहत चार्जिंग की सुविधा को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही इन चार्जिंग प्वाइंट्स के जरिए रेलवे अपनी कमाई को भी बढ़ाने की कोशिश कर रही है.

मुंबई आने वाली गाड़ियों को मिलेगी चार्जिंग की सुविधा
मुंबई मंडल के 9 रेलवे स्टेशनों पर शुरू किए गए चार्जिंग प्वाइंट्स लगने से सबसे ज्यादा फायदा उन वाहन चालकों को होगा जो अक्सर मुंबई के रेलवे स्टेशन (Railway Station) के आसपास आते रहते हैं. सरकार 'हरित पहल' के जरिए स्वच्छ हवा और वातावरण को बढ़ावा देने के कोशिश कर रही है. इसमें 100% गाड़ियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने का प्लान है.

ये भी पढ़ें-

Crop Insurance Scheme: बाढ़ के कारण फसल हो गई है तबाह तो परेशान होने की जरूरत नहीं! केंद्र सरकार देगी मुआवजा

LIC के इस सुपरहिट प्लान में हर दिन करें 200 रुपये निवेश! रिटर्न में मिलेगा 28 लाख का फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zomato पर खाना ऑर्डर करना हुआ और महंगा, कैश पेमेंट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
Zomato पर खाना ऑर्डर करना हुआ और महंगा, कैश पेमेंट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
फुल Fastag सिस्टम से देश को मिलेंगे 25000 करोड़, टोल बूथ पर नितिन गडकरी
फुल Fastag सिस्टम से देश को मिलेंगे 25000 करोड़, टोल बूथ पर नितिन गडकरी
इस राज्य में सस्ते होंगे फिल्मों के टिकट, हाई कोर्ट ने रद्द किया टैक्स
इस राज्य में सस्ते होंगे फिल्मों के टिकट, हाई कोर्ट ने रद्द किया टैक्स
अब इतने बजे तक चलेगा शेयर बाजार? SEBI ने रखा नया प्रस्ताव
अब इतने बजे तक चलेगा शेयर बाजार? SEBI ने रखा नया प्रस्ताव

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
Embed widget