एक्सप्लोरर

ESIC के आंकड़े: नवंबर में 14.33 लाख नई नौकरियों के मौके बने

आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 से नवंबर, 2019 की अवधि के दौरान ईएसआईसी योजना से कुल 3.37 करोड़ नए अंशधारक जुड़े.

नई दिल्ली: नवंबर, 2019 में देश में 14.33 लाख नौकरियां पैदा हुईं. जबकि इससे पिछले महीने 12.60 लाख नौकरियां सृजित हुई थी. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के वेतनभुगतान के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. इससे पिछले महीने यानी अक्टूबर, 2019 में देशभर में 12.60 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए थे. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में ईएसआईसी से 1.49 करोड़ नए अंशधारक जुड़े थे.

आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 से नवंबर, 2019 की अवधि के दौरान ईएसआईसी योजना से कुल 3.37 करोड़ नए अंशधारक जुड़े. एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने वाले अंशधारकों पर आधारित है. अप्रैल, 2018 से एनएसओ नए अंशधारकों या वेतन भुगतान पर आधारित आंकड़े जारी कर रहा है. एनएसओ ने इसमें सितंबर, 2017 से शुरू होने वाली अवधि के आंकड़े लिए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 की अवधि में ईएसआईसी से 83.35 लाख नए अंशधारक जुड़े. इसी प्रकार नवंबर 2019 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ 11.62 लाख नये नौकरीपेशा लोगों का पंजीकरण हुआ. इससे पिछले महीने अक्टूबर में यह संख्या 6.47 लाख की रही.

साल 2018-19 की यदि बात की जाये तो ईपीएफओ से जुड़ने वाले और निकलने वाले अंशधारकों के बाद शुद्ध रूप से 61.12 लाख नये अंशधारक भविष्य निधि संगठन से जुड़े हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2017 से लेकर नवंबर 2019 के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि योजना से कुल मिलाकर 3.03 करोड़ लोग जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें-

झारखंड: बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार से वापस लिया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget