एक्सप्लोरर

जनवरी में ईपीएफओ से जुड़े 8 लाख नए मेंबर, महिलाओं की संख्या रही 2 लाख

EPFO January Data: ईपीएफओ ने जनवरी, 2024 का पेरोल डेटा जारी किया है. इसके मुताबिक, कुल 16.02 लाख मेंबर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े हैं.

EPFO January Data: देश में नौकरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसकी गवाही ईपीएफओ के आंकड़े दे रहे हैं. रविवार को जारी ईपीएफओ (EPFO) डेटा के अनुसार, रिटायरमेंट फंड का मैनेजमेंट करने वाली संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने जनवरी, 2024 में कुल 16.02 लाख मेंबर अपने साथ जोड़े. श्रम मंत्रालय ने बताया कि जनवरी, 2024 में पहली बार लगभग 8.08 लाख नए मेंबर ईपीएफओ से जुड़े. इनमें से 2.05 लाख महिलाएं भी हैं. 

युवाओं को मिल रहीं ज्यादा नौकरियां 

ईपीएफओ के पेरोल डेटा के मुताबिक, नए मेंबर्स में ज्यादातर 18 से 25 साल के हैं. इनकी संख्या जनवरी, 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों की 56.41 फीसदी है. इससे पता चल रहा है कि वर्कफोर्स में शामिल होने वाले अधिकांश कर्मचारी युवा हैं. इनकी यह पहली नौकरी है. पेरोल डेटा से पता चलता है कि ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर जा चुके लगभग 12.17 लाख सदस्य वापस मेंबर बन गए हैं. इन्होंने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले अन्य प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए. इन्होंने अपने फंड को ट्रांसफर करने का विकल्प चुना. 

2 लाख से ज्यादा महिलाएं भी बनीं मेंबर 

आंकड़ों के मुताबिक, 8.08 लाख नए मेंबर में से लगभग 2.05 लाख महिलाएं हैं. इसके अलावा जनवरी, 2024 में लगभग 3.03 लाख महिलाएं ईपीएफओ की मेंबर बनी हैं. वर्कफोर्स में महिलाओं की बढ़ती संख्या उत्साहजनक है. इससे समझ आ रहा है कि कंपनियां महिलाओं को अब ज्यादा नौकरियां दे रही हैं. 

इन सेक्टर में मिलीं ज्यादातर नौकरियां 

ईपीएफओ डेटा से पता चल रहा है कि ज्यादातर नौकरियां फाइनेंस सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर और हॉस्पिटल में मिली हैं. कुल सदस्यों में से 40.71 फीसदी मैनपावर सप्लाई, नॉर्मल कॉन्ट्रैक्ट, सिक्योरिटी सर्विस जैसी गतिविधियों में नौकरी कर रहे हैं. पेरोल डेटा हर महीने जारी किया जाता है. ईपीएफओ यह डेटा अप्रैल, 2018 से ही जारी कर रहा है. इस डेटा को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की मदद से वैरिफाई किया जाता है.

ये भी पढ़ें 

World Bank Report: महिलाओं को किसी देश में नहीं मिलते बराबरी के हक, जानिए भारत कौन से पायदान पर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget