एक्सप्लोरर

EPFO New Members: ईपीएफओ के दायरे में आए 7 लाख से ज्यादा युवा, 13.95 लाख नए सदस्य बढ़े 

EPFO Data: रिपोर्ट के अनुसार, नए सदस्यों में 18-25 वर्ष के युवाओं का आंकड़ा सबसे ज्यादा 57.30 फीसदी है. इससे पता चलता है कि युवाओं को देश में अच्छी संख्या में नौकरियां मिल रही हैं.

EPFO Data: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से नवंबर, 2023 में लगभग 13.95 लाख लोग जुड़े हैं. इनमें से 7.36 लाख लोग युवा हैं. ईपीएफओ द्वारा शनिवार को जारी किए गए डाटा से पता चला है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान ईपीएफओ के सदस्यों का आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अधिक बना हुआ है. ईपीएफओ आंकड़ों के अनुसार, नवंबर, 2023 के दौरान लगभग 7.36 लाख नए सदस्यों ने नामांकन किया है. नए शामिल हुए सदस्यों में 18-25 वर्ष के युवाओं का आंकड़ा सबसे ज्यादा 57.30 फीसदी है. इससे पता चलता है कि युवाओं को देश में अच्छी संख्या में नौकरियां मिल रही हैं. देश के संगठित क्षेत्र में युवाओं की मांग बनी हुई है. इनमें से ज्यादातर पहली बार नौकरी कर रहे हैं.

10.67 लाख सदस्य ईपीएफओ में फिर से लौटे

पेरोल डेटा के मुताबिक, नवंबर में लगभग 10.67 लाख सदस्य ईपीएफओ से बाहर निकल गए. मगर, इन्होंने दूसरी नौकरियां ज्वॉइन कर लीं. इसके चलते यह दोबारा से ईपीएफओ में शामिल हो गए. इन सदस्यों ने ईपीएफओ के दायरे में आने वालीं कंपनियों में नौकरियां ज्वॉइन कीं. इन सभी ने पैसा निकालने के बजाय अपनी रकम को ट्रांसफर करने का विकल्प चुना. इससे उनकी सामाजिक सुरक्षा बढ़ गई.

1.94 लाख नई महिला सदस्य

पेरोल डेटा के जेंडर विश्लेषण से पता चलता है कि नवंबर के दौरान जोड़े गए कुल 7.36 लाख नए सदस्यों में से लगभग 1.94 लाख नई महिला सदस्य हैं. यह पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं. इसके अलावा, महिला सदस्य की कुल संख्या करीब 2.80 लाख रही. ग्राहक वृद्धि में से महिला सदस्यों का आंकड़ा 20.05 फीसदी रहा. यह आंकड़ा सितंबर, 2023 के बाद से सबसे अधिक है. इससे पता चलता है कि संगठित क्षेत्र के वर्कफोर्स में महिला कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ रही है.

महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा सदस्य जुड़े 

आंकड़ों के राज्यवार विश्लेषण से पता चला है कि सदस्यों की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली में दर्ज की गई. इन राज्यों का कुल सदस्य वृद्धि में लगभग 58.81 फीसदी योगदान है. इससे नवंबर के दौरान कुल 8.20 लाख सदस्य जुड़े. सभी राज्यों में से महाराष्ट्र में इस दौरान सबसे ज्यादा 21.60 फीसदी नए सदस्य ईपीएफओ से जुड़े.

मैनपॉवर सप्लाई, सिक्योरिटी सर्विसेज जैसे सेक्टर में बढ़ रहे सदस्य  

ईपीएफओ के अनुसार, कृषि फार्मों, कॉफी बागानों, चीनी, रबर बागानों, टाइल्स आदि जगहों पर काम करने वाले सदस्यों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है. नए सदस्यों में से लगभग 41.94 फीसदी एक्सपर्ट सर्विसेज सेक्टर में काम कर रहे हैं. इनमें मैनपॉवर सप्लाई, कॉन्ट्रैक्ट, सिक्योरिटी सर्विसेज जैसे सेक्टर शामिल हैं. 

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से की जाती है गणना 

ईपीएफओ का डाटा हर महीने अपडेट किया जाता है. यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के माध्यम से इसकी गणना कर ली जाती है. पहली बार ईपीएफओ में शामिल होने वाले सदस्यों की गिनती, ईपीएफओ के कवरेज से बाहर निकलने वाले मौजूदा सदस्य और फिर से शामिल हुए सदस्यों का आंकड़ा हर महीने जारी होता है.

ये भी पढ़ें 

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक को 10272 करोड़ रुपये का लाभ, एनपीए में भी आई गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget