एक्सप्लोरर

EPFO: कोविड के इस दौर में आप अपने पीएफ से निकाल सकते हैं फौरन इतने पैसे, जानिए सारा प्रोसेस

EPFO: कोरोना महामारी के इस दौर में यदि आपको पैसों की जरुरत पड़ती है तो इसके लिए आप अपने PF Account से भी पैसे निकाल सकते हैं. कोरोना के दौर में EPFO ने लोगों को PF निकालने में छूट दी है.

कोरोना महामारी के चलते देश में कई लोगों को आर्थिक स्थिति खराब हुई है साथ ही कई लोगों की नौकरी भी छूट गई है. इस महामारी के दौर में यदि आपको पैसों की जरुरत पड़ती है तो इसके लिए आप अपने प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को PF निकालने में छूट दी है. 

EPFO में कुछ विशेष परिस्थितियों में आप अपना पैसा निकाल सकते हैं. यदि आपकी नौकरी चली गई है या आप दो महीने से अधिक समय से बेरोजगार हैं तो भी आप पैसे निकाल सकते हैं. इसके अलावा मकान बनाने, बीमारी, बच्चों की पढ़ाई के लिए भी आप ऐसा कर सकते हैं. यदि कोई व्यक्ति एक महीने से बेरोजगार है तो वो अपने PF खाते का 75 फीसदी हिस्सा निकाल सकता है. साथ है अगले महीने वो शेष 25 फीसदी रकम भी निकाल सकता है. आइए जानते हैं PF अकाउंट से ऑनलाइन पैसे निकालने की पूरी प्रोसेस. 

ये है पूरी प्रोसेस
 
सबसे पहले आप EPFO की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर लॉग इन करें. इसके लिए आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड दर्ज करना होगा. यहां आप अपने PF अकाउंट की डिटेल चेक कर सकते हैं. आपको इस में अपने खाते में जमा रकम और इस से जुड़े अपने बैंक खाता नंबर की जानकारी मिल जाएगी. 

इसके बाद आप UAN के डैश बोर्ड पर क्लिक करें. यहां आपको ऑनलाइन सर्विसेज का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक ड्रॉप मेन्यू खुलेगा. ड्रॉप मेन्यू में आपको क्लेम ऑप्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद अपने क्लेम फार्म को सबमिट करने के लिए प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम ऑप्शन का चयन करें. इसके बाद पीएफ एडवांस फार्म 31 पर क्लिक करें. 

पैसे निकालने का कारण बताना होगा 

जैसे ही आप प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम का ऑप्शन चुनते हैं. यहां आपको अपने पैसे निकालने के कारण के बारे में जानकारी देनी होगी. साथ ही आपको बताना होगा कि आपको कितना पैसा निकालना है. आप जिस काम के लिए ये पैसा निकाल रहे हैं उससे संबंधित दस्तावेज आपको अपलोड करने होंगे. इन दस्तावेज के साथ दी गई आपकी सभी जानकारियों को आपके नियोक्ता (जिस कंपनी में आप काम करते हैं) से कनफर्म किया जाएगा. इसके बाद कुछ ही दिनों में आपके अकाउंट में आपके पीएफ का पैसा जमा हो जाएगा. आमतौर पर क्लेम फॉर्म जमा करने के 15 से 20 दिन में आपके खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें 

यूपी एडीजी प्रशांत कुमार का दावा- 15 अगस्त के पहले हमले की फिराक में थे आतंकी, ATS ने बड़ी साज़िश को किया नाकाम

पानी के मुद्दे पर हरियाणा सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी दिल्ली सरकार- राघव चड्ढा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget