एक्सप्लोरर

HRA के बिना किराए पर टैक्स कटौती प्राप्त कर सकते हैं कर्मचारी, जानिए- क्या हैं शर्तें?

किसी कंपनी में नौकरी करने वाले कर्मचारी एचआरए के बिना भी किराए के मकान पर टैक्स कटौती प्राप्त कर सकते हैं. आयकर अधिनियम की धारा 80GG के तहत भुगतान किए गए मकान के किराए पर छूट का दावा किया जा सकता है.

ज्यादातर कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस उनकी सैलरी का हिस्सा माना गया है. आयकर अधिनियम 1961 में कर्मचारियों को भुगतान किए गए घर के किराए पर कटौती का दावा करने का प्रावधान लागू किया गया था. वहीं ऐसे कर्मचारी आयकर अधिनियम की धारा 80GG के तहत भुगतान किए गए मकान के किराए पर छूट का दावा कर सकते हैं. साथ ही ये नियम स्वरोजगार करने वाले लोगों पर भी लागू होता है, लेकिन छूट का फायदा पाने के लिए कुछ नियम और शर्तों को समझना जरूरी है. जैसे धारा 80जीजी के तहत कटौती का दावा करने के लिए किसी कर्मचारी को वित्तीय वर्ष के दौरान एचआरए प्राप्त नहीं होना चाहिए.

इस बारे में दिल्ली के चार्टर्ड एकाउंटेंट तरुण कुमार ने बताया कि एचआरए में छूट का दावा करने वाला करदाता धारा 80जीजी के तहत भुगतान किए गए किराए पर कटौती का दावा नहीं कर सकता है. साथ ही धारा 80GG के तहत कटौती का दावा करने वाले व्यक्ति का शहर में कोई घर नहीं होना चाहिए. वास्तव में जिस शहर में कार्यालय स्थित है या व्यवसाय किया जाता है, उस शहर में पति या पत्नी, नाबालिग बच्चे या हिंदू अविभाजित परिवार के नाम पर कोई घर नहीं होना चाहिए. वहीं अगर किसी कर्मचारी के पास शहर में घर है जहां वो काम भी करता है, तो वो कटौती का दावा नहीं कर पाएगा.

किसे मिलती है कटौती की परमिशन

कटौती की अनुमति उस व्यक्ति को दी जाती है, जिसके पास अपने व्यवसाय से अलग किसी अन्य शहर में एक घर हो. बेंगलुरू स्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रकाश हेगड़े ने बताया कि ये प्रतिबंध केवल जिस शहर में व्यक्ति नौकरी कर रहा है वहां के लिए लागू होता है. जबकि व्यक्ति दूसरे शहर में संपत्ति का मालिक हो सकता है.

कैसे मिलेगा कटौती का लाभ?

करदाता को एक फॉर्म 10BA दाखिल करना होगा, जिसके बाद वो इस कटौती का दावा कर पाएगा. वहीं जिस करदाता ने वैकल्पिक या नई कर व्यवस्था का विकल्प चुना है, वो इस कटौती का दावा नहीं कर पाएगा. माना गया है कि कटौती की गणना एक सूत्र के आधार पर की जानी है.

इसे भी पढ़ेंः

Prashant Kishor: क्या कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं प्रशांत किशोर, जानिए- सोशल मीडिया पर क्या चल रही है बहस

बीजेपी आज कोलकाता सहित पूरे बंगाल में टीकाकरण फ्रॉड के खिलाफ करेगी विरोध प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget