एक्सप्लोरर

एलन की जगह लेंगी ‘एलोना’? मस्क के इस कदम से ट्विटर पर मीम्स की बाढ़!

Twitter New CEO: एलन मस्क ने ट्विटर पर ऐलान किया कि उनके प्लेटफॉर्म के नये सीईओ की तलाश खत्म हो गई है. इसके बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई. हम आपको कुछ मजेदार मीम्स के बारे में बता रहे हैं.

Twitter New CEO: विश्व के दूसरे सबसे अमीर एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण अक्टूबर 2022 में किया था. इसके बाद से ही यह अक्सर सुर्खियों में रहता है. फिलहाल ट्विटर के सीईओ खुद एलन मस्क (Elon Musk) ही हैं, लेकिन उन्होंने कई बार पहले बताया है कि वह जल्द ही इस पद को छोड़ देंगे. लंबे वक्त से मस्क ट्विटर के लिए एक नये सीईओ की तलाश में थे और अब ऐसा लगता है कि उनकी यह तलाश खत्म हो चुकी है. उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें ट्विटर का नया सीईओ मिल गया है और वह अगले 6 हफ्तों में काम करना शुरू कर देंगी. मस्क के इस ऐलान के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्विटर की सीईओ लिंडा याकारिनो होंगी.

वॉल्ट जर्नल ने दावा किया है कि मस्क के इस्तीफे के बाद जल्द ही लिंडा याकारिनो ट्विटर के मुख्य कार्यकारी पद (Twitter New CEO) को संभाल लेंगी. इन कयासों के बीच ट्विटर और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर मीम्स (Memes on Elon Musk) की बाढ़ आ गई है. कई सोशल मीडिया यूजर्स में मजाकिया अंदाज में कहा कि ट्विटर की नई सीईओ का नाम 'एलोना' है.

लोग जमकर शेयर कर रहे मीम्स

एलन मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मुझे आप सभी को यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने ट्विटर और एक्स के लिए नया सीईओ खोज लिया है. वह अपने काम को अगले 6 हफ्ते में शुरू कर देंगी. मेरा रोल केवल एक्स चेयरमैन और CTO का रहेगा.

मस्क के इस ऐलान के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई और लोग तरह-तरह पोस्ट शेयर करने लगे. एक यूजर ने डोनाल्ड ट्रंप की मॉर्फ्ड तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'प्लीज ऐसा मत करना'.

इसके अलावा कई ट्विटर यूजर्स ने मस्क को महिला के रूप में पेश करती हुए मॉर्फ्ड तस्वीर शयर करते हुए लिखा मिलिए Elena Mise से. वहीं कुछ लोगों ने ट्विटर के नये सीईओ का नाम 'एलोना' बताया. यह सभी मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और लोग इसे शेयर करके मस्क के मजे ले रहे हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि मस्क भी अक्सर सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर करते रहते हैं. उन्होंने एक बार खुद को 'चीफ मीम ऑफिसर' कहा था.

कौन है लिंडा याकारिनो

ट्विटर की सीईओ की रेस में जिस महिला का नाम सबसे आगे है वह हैं लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino). वह साल 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ जुड़ी हुई हैं जहां वह अध्यक्ष, ग्लोबल एड और साझेदारी के रूप में काम कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने एंटरटेनमेंट और डिजिटल एड डिपार्टमेंट में भी वर्षों तक काम किया है. उन्होंने पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट और टेली कम्युनिकेशन के विषय की पढ़ाई की है.

ये भी पढ़ें-

Unclaimed Money: बैंक खाते में पड़ी अनक्लेम्ड राशि को घर बैठे कर सकते हैं चेक, जानें इसका आसान प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget