एक्सप्लोरर

Unclaimed Money: बैंक खाते में पड़ी अनक्लेम्ड राशि को घर बैठे कर सकते हैं चेक, जानें इसका आसान प्रोसेस

Unclaimed money: अगर आप भी घर बैठे अपने सेविंग खाते या एफडी स्कीम में पड़ी अनक्लेम्ड राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हम इसका आसान प्रोसेस आपको बता रहे हैं.

Unclaimed money in Savings Account and FDs: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (Financial Stability and Development Council) की 7वीं बैठक में सभी फाइनेंशियल रेगुलेटर्स को अनक्लेम्ड राशि के लिए अभियान चलाने को कहा है. इसमें शेयर्स, डिविडेंड, म्यूचुअल फंड, बीमा पॉलिसी और बैंक शामिल हैं. पीटीआई के मुताबिक आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने कहा था कि सभी वित्तीय संस्थानों को स्पेशल ड्राइव के जरिए ग्राहकों को उनके पैसे जल्द से जल्द वापस करने चाहिए.

अनक्लेम्ड राशि किसे कहते हैं?

जिस खाते में दस साल या उससे अधिक अवधि में किसी तरह की कोई गतिविधि न की गई हो उसे अनक्लेम्ड राशि कहते हैं. आरबीआई के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में बैंकों में अनक्लेम्ड राशि की 48,262 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं वित्त वर्ष 2020-21 यह राशि 39,264 करोड़ रुपये था. अगर आप भी घर बैठे अलग-अलग बैंकों के सेविंग खाते या फिक्स्ड डिपॉजिट खाते की अनक्लेम्ड राशि को चेक करना चाहते हैं तो हम आपको इसका आसान प्रोसेस बता रहे हैं.

HDFC बैंक के ग्राहक ऐसे चेक करें अनक्लेम्ड राशि-

इसके लिए सबसे पहले https://leads.hdfcbank.com/applications/webforms/apply/HDFC_Inoperative_acc/HDFC_Inoperative_acc.aspx लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद सर्च बॉक्स में अपना नाम फिल करके सब्मिट कर दें. यहां आपको उस ब्रांच का एड्रेस मिल जाएगा जहां आपकी अनक्लेम्ड राशि जमा है. अगर आप इस खाते को दोबारा चालू करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी ब्रांच विजिट करें. इसके बाद खाते को एक्टिव करने के लिए एप्लीकेशन जमा कर दें. इसके साथ ही आपको अपना आईडी भी जमा करनी होगी. इसके बाद जांच पड़ताल करके आपके खाते को एक्टिव कर दिया जाएगा.

ICICI बैंक के ग्राहक ऐसे चेक करें अनक्लेम्ड राशि-

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के कस्टमर अनक्लेम्ड राशि का पता करने के लिए https://nli.icicibank.com/NewRetailWeb/loadInoperativeAccounts.htm पर विजिट करें. इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करके सब्मिट कर दें. अगर आपका खाता मौजूद होगा तो आपको उस ब्रांच की जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा आप आईसीआईसीआई बैंक की ब्रांच में जाकर भी अनक्लेम्ड राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

केनरा बैंक और SBI के ग्राहक ऐसे चेक करें अनक्लेम्ड राशि-

वहीं केनरा बैंक के ग्राहक भी घर बैठे अनक्लेम्ड राशि का पता लगा सकते हैं. इसके लिए आप https://canarabank.com/Unclaimed-Deposit.aspx क लिंक पर विजिट करें. यहां अपना नाम, शहर का नाम दर्ज करके सर्च करें. वहीं देश के सबसे पड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक अपनी बकाया राशि की जानकारी https://sbi.co.in/web/customer-care/inoperative-accounts पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Rate: रिकॉर्ड तेजी के बाद गोल्ड-सिल्वर के भाव में गिरावट जारी, 61,000 से नीचे लुढ़का सोना, जानें चांदी का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget