एक्सप्लोरर

Elon Musk: एलन मस्क ने अपने बयान से फैलाई सनसनी, बोले- 'अमेरिका दिवालिया होने की कगार पर'

America Bankrupty: डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफीसिएंसी अमेरिकी सरकार 2023 में 4.47 ट्रिलियन डॉलर का रेवेन्यू आया जबकि सरकार को 6.16 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने पड़े हैं. 2.31 ट्रिलियन डॉलर घाटा रहा है.

America Turns Bankrupt: दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और ताकतवर देश अमेरिका (Unites States) दिवालिया होने की राह पर है. ये कहना है कि टेस्ला (Tesla) प्रमुख और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) का जिन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये लिखा है. अमेरिका पर कर्ज के भारी भरकम कर्ज को लेकर इन दिनों चर्चा तेज हो चुकी है तो उसके लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है. अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 36 ट्रिलियन डॉलर के पार जा पहुंचा है और महज चार महीने में एक ट्रिलियन डॉलर कर्ज बढ़ गया है और हर अमेरिकी नागरिक पर एक लाख डॉलर से ज्यादा कर्ज का बोझ हो गया है. 

शनिवार 23 नवंबर 2024 को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफीसिएंसी (Department of Government Efficiency) जिसका गठन अमेरिकी राष्ट्रपति-इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप ने किया है उसने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक डेटा पोस्ट करते हुए बताया कि, वित्त वर्ष 2023 में अमेरिकी सरकार को टैक्स और दूसरे रेवेन्यू के तौर पर 4.47 ट्रिलियन डॉलर मिले जबकि सरकार ने 6.16 ट्रिलियन डॉलर खर्च किया है. यानि वित्त वर्ष 2023 में सरकार को 2.31 ट्रिलियन डॉलर के घाटे का सरकार को सामना करना पड़ा है. 

डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफीसिएंसी ने बताया कि साल 2001 में पिछली बार बजट सरप्लस देखने को मिला था और इस ट्रेंड को बदलने की जरूरत है और हमें अपने बजट को बैलेंस करने की जरूरत है. डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफीसिएंसी (DOGE) के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एलन मस्क ने लिखा, अमेरिका तेजी के साथ दिवालिया होने की कगार पर आगे बढ़ रहा है.  

डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफीसिएंसी के मुताबिक सरकार को 2023 में जो 4.47 ट्रिलियन डॉलर रेवेन्यू मिले वो इनकम टैक्स, पेरोल टैक्स, कॉरपोरेट इनकम टैक्स जिसमें कस्टम ड्यूटी, सेल्स एंड एक्साइज टैक्स और दूसरे सोर्स के जरिए रेवेन्यू प्राप्त हुआ है. जबकि सरकार को जो 6.16 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने पड़े हैं उसमें सोशल सिक्योरिटी यानि सामाजिक सुरक्षा, नेशनल डिफेंस एंड वेटरंस, मेडिकेयर, इंडीविजुल्स को मदद, कर्ज पर ब्याज का भुगतान, राज्यों को ट्रांसफर और दूसरी चीजों पर खर्च करना पड़ा है. 

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफीसिएंसी यानी DOGE के नाम से जो विभाग बनाया गया है उसके जरिए अमेरिका में 500 बिलियन डॉलर के खर्चों को कम करने का प्लान तैयार किया गया है. डीओजीई की कमान एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को सौंपी गई है. ये दोनों अमेरिका में कई विभागों में खर्चा कम करेंगे. इसके तहत जिन विभागों और मंत्रालयों के खर्चों में कटौती की जाएगी उनमें मुख्य रूप से हेल्थकेयर, बच्चों के लिए दी जाने वाली ग्रांट और NASA के लिए बजट कम करने की बात कही गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने कह चुके हैं कि, ये दो अमेरिकी मेरे प्रशासन के लिए सरकारी नौकरशाही को खत्म करने, अत्यधिक रेग्यूलेशंस को कम करने, फिजूलखर्ची में कटौती करने और संघीय एजेंसियों के पुनर्गठन के मार्ग को प्रशस्त करेंगे जो अमेरिका बचाओ आंदोलन के लिए बेहद जरूरी है. 

ये भी पढ़ें 

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड की टैक्स सेविंग स्कीम्स में 10000 रुपये की मंथली SIP करने वाले निवेशकों ऐसे बन गए करोड़पति!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget