एक्सप्लोरर

Oil Import: नहीं सताएगी खाद्य तेलों की महंगाई! सरकार ने एक साल के लिए और घटाया आयात शुल्क

Edible Oil Import in India: केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते आयात शुल्क में कमी का फैसला और आगे बढ़ा दिया है. अब घटी हुई दरें मार्च, 2025 तक लागू रहेंगी.

Edible Oil Import in India: सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर शुल्क एक साल के लिए और घटा दिया है. इससे खाद्य तेलों की कीमतों पर लगाम लगी रहेगी और लोगों का बजट नहीं बिगड़ेगा. केंद्र सरकार द्वारा महंगाई को कंट्रोल में रखने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है. इस कदम का मतलब हुआ कि आने वाले दिनों में आम लोगों को खाद्य तेलों की महंगाई नहीं सताने वाली है.

मार्च 2024 को थी फैसले की अंतिम तिथि 

सरकार ने रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और रिफाइंड सनफ्लॉवर ऑयल के लिए आयात शुल्क (Basic Import Duty) 17.5 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया था. यह फैसला मार्च, 2024 तक के लिए लागू किया गया था. आधिकारिक सूचना के मुताबिक, अब इस निर्णय की अंतिम तिथि को बढ़ाकर मार्च, 2025 कर दिया गया है. 

कीमतें नियंत्रित रखने में बड़ी मदद मिलेगी

बेसिक इम्पोर्ट ड्यूटी किसी भी वस्तु की कीमत तय करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. खाद्य तेलों के इम्पोर्ट पर से यह शुल्क कम करने से घरेलू बाजार में इनकी कीमतें नियंत्रण में रखने में बड़ी मदद मिलेगी. घटी हुई इम्पोर्ट ड्यूटी एक साल और बढ़ने से घरेलू बाजार में खाद्य तेलों की कीमतें नहीं बढ़ पाएंगी और उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा. साथ ही महंगाई को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.  

खाद्य तेलों के आयात में भारत दुनिया में पहले नंबर पर

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खाद्य तेल का उपभोक्ता है इसके अलावा खाद्य तेलों के आयात में यह दुनिया में पहले नंबर पर आता है. देश की कुल जरूरतों का 60 फीसदी हिस्सा आयात से पूरा किया जाता है. पाम आयल का बड़ा हिस्सा इंडोनेशिया और मलेशिया से आयात होता है. भारत में सबसे ज्यादा खपत सरसों तेल, सोयाबीन और सनफ्लॉवर तेल की होती है. 

नवंबर में तेजी से बढ़ी थी खुदरा महंगाई

नवंबर में खुदरा महंगाई तीन महीनों में सबसे ज्यादा बढ़ी थी. इसकी सबसे बड़ी वजह खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आई तेजी थी. खाद्य महंगाई नवंबर में 8.70 फीसदी रही थी. इससे पिछले महीने में यह 6.61 फीसदी थी. सांख्यिकी एवं कार्क्रम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दालों की कीमतें सालाना आधार पर 10.27 फीसदी और सब्जियों की 17.7 फीसदी बढ़ी हुई थीं.

ये भी पढ़ें 

NPS Account: एनपीएस अकाउंट में पेमेंट को किया गया और आसान, घर बैठे आसानी से कर सकेंगे इनवेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget