एक्सप्लोरर

NPS Account: एनपीएस अकाउंट में पेमेंट को किया गया और आसान, घर बैठे आसानी से कर सकेंगे इनवेस्ट

QR Code Payment: पीएफआरडीए ने एनपीएस अकाउंट में निवेश को और ज्यादा आसान बनाने का फैसला किया है. डिजिटल पेमेंट की यह नई सुविधा आ जाने से और सुविधाजनक तरीके से एनपीएस पेमेंट किए जा सकेंगे.

QR Code Payment: नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है. क्यूआर कोड पेमेंट को मिली सफलता के बाद अब सरकार ने इसे एनपीएस सिस्टम में लाने का फैसला किया है. निवेशक एनपीएस फंड में पैसा अब क्विक रेस्पोंस कोड (QR Code) के जरिए भी डाल सकेंगे.

क्यूआर कोड ऑफलाइन भी बनाए जा सकेंगे

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के अनुसार, क्यूआर कोड से पेमेंट की सुविधा आ जाने के बाद अब लोग आसानी से घर बैठे अपने एनपीएस अकाउंट में पैसा डाल सकेंगे. टियर-1 और 2 अकाउंट में ये क्यूआर कोड ऑफलाइन भी बनाए जा सकेंगे ताकि भविष्य में इनसे पेमेंट हो सके.   

ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना चाहता है पीएफआरडीए

पीएफआरडीए एनपीएस में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना चाहता है. इस योजना में डिजिटल पेमेंट ने शानदार भूमिका निभाई है. इसलिए डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड के जरिए भुगतान की सुविधा आ जाने से निवेशकों को और ज्यादा आसानी हो जाएगी. 

रिटायरमेंट सेविंग को आसानी से कंट्रोल किया जा सकेगा 

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीस लिमिटेड (NSDL E Governance Infrastructure Limited) के ग्रुप हेड (सोशल सिक्योरिटी एवं वेलफेयर) अमित सिन्हा ने बताया कि क्यूआर कोड से पेमेंट की सुविधा दिया जाना एक उत्साहजनक कदम है. इससे एनपीएस में पैसा ट्रांसफर करना और ज्यादा आसान हो जाएगा. पीएफआरडीए की इस पहल से एनपीएस अकाउंट चलाने वाले अपनी रिटायरमेंट सेविंग को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे. साथ ही अपनी पूंजी को भी बढ़ा सकेंगे. 

2700 करोड़ रुपये एनपीएस में डी-रेमिट/वर्चुअल आईडी से आए 

फिलहाल एनपीएस सब्सक्राइबर अपने बैंक अकाउंट से डी-रेमिट सुविधा का इस्तेमाल कर भुगतान कर पाते हैं. डी-रेमिट आईडी 15 अंकों की होती है. इसे इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए बैंक खाते के बेनेफिशरी में जोड़ना होता है. इसके बाद सेविंग्स बैंक अकाउंट से एनपीएस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो पाता है. पीएफआरडीए के अनुसार, अब तक लगभग 10 लाख डी-रेमिट आईडी बन चुकी हैं. इन आईडी से लगभग 2700 करोड़ रुपये एनपीएस में आ चुके हैं. यदि बैंक को वर्किंग डे में सुबह 9.30 बजे तक डी-रेमिट मिल जाता है तो वह उसी दिन एनपीएस खाते में इसे इनवेस्ट कर देते हैं.

सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए डी-रेमिट/वर्चुअल आईडी बनी होगी 

अब क्यूआर कोड के जरिए भी डी-रेमिट बनाए जा सकेंगे. हालांकि, क्यूआर कोड से इनवेस्टमेंट की सुविधा उन्हीं को मिलेगी, जिनकी डी-रेमिट/वर्चुअल आईडी बनी होगी. 

ये भी पढ़ें 

Bank Holidays: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, साल के बचे 9 दिनों में सात दिन छुट्टी, इन जगहों पर होगा ज्यादा असर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget