एक्सप्लोरर

Twitter Layoffs: ऑफिस में ही सोकर पूरा किया काम, फिर भी कंपनी ने कर दी छंटनी

Twitter Layoffs News: सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर पिछले कई महीनों से चर्चा में है. कंपनी कई राउंड की छंटनियों में अब तक हजारों कर्मचारियों को बाहर कर चुकी है.

लगातार सुर्खियों में रहने वाले अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर (Twiter) को खरीदा है, तब से यह सोशल मीडिया कंपनी भी लगातार चर्चा में बनी हुई है. पिछले साल अक्टूबर में मस्क के खरीदने के बाद से ट्विटर में लगातार छंटनी (Twitter Layoffs) चल रही है. अब ट्विटर ने फिर से 50 लोगों को काम से बाहर निकाला है, जो खूब चर्चा बटोर रहा है.

इस तस्वीर से हुई वायरल

दरअसल मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद बड़े स्तर पर बदलव करने की बात कही थी. इसके लिए उन्होंने एक्सीक्यूटिव्स का नया सर्कल तैयार किया था, जो न्यू ट्विटर पर काम कर रहे थे. इसी सर्कल में शामिल थीं एस्थर क्रॉफोर्ड (Esther Crawford), जिन्हें ट्विटर ब्लू (Twitter Blue) का नया हेड बनाया गया था. मस्क के द्वारा कंपनी खरीदे जाने के कुछ ही दिनों बाद क्रॉफोर्ड काफी चर्चा में आ गई थीं. दरअसल उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो गई थी. उस तस्वीर में क्रॉफोर्ड ऑफिस में ही स्लीपिंग बैग में सोती दिख रही थीं.

क्रॉफोर्ड के पास थे ये काम

इस बार 50 कर्मचारियों की छंटनी के खूब चर्चा बटोरने का कारण दरअसल क्रॉफोर्ड की भी छंटनी है. ऑफिस का काम पूरा करने के लिए जो एक्सीक्यूटिव वहीं सो गई थी, अब कंपनी ने उसको भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है. खबरों के अनुसार, क्रॉफोर्ड के पास ट्विटर ब्लू के साथ-साथ ट्विटर पेमेंट्स (Twitter Payments) की भी जिम्मेदारी थी, जिसे सोशल मीडिया कंपनी के लिए रेवेन्यू का नया स्रोत माना जा रहा था.

पूरी प्रोडक्ट टीम हुई बाहर

बताया जा रहा है कि एलन मस्क ने इस बार सप्ताहांत पर पूरी प्रोडक्ट टीम की छंटनी कर दी है. इसके अलावा ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कई अन्य लोगों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसका कारण है कि कई कर्मचारियों का इंटरनल कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म स्लैक का एक्सेस चला गया है.

अब तक निकाले गए इतने कर्मचारी

ट्विटर में यह ताजी छंटनी ऐसे समय हुई है, जब एलन मस्क ने वादा किया था कि वे अब और लोगों को काम से नहीं निकालेंगे. कंपनी अब तक करीब 75 फीसदी कर्मचारियों को बाहर कर चुकी है और अब ट्विटर के साथ करीब 2000 कर्मचारी ही बचे हैं. जब एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा था, तब कंपनी के साथ करीब 7000 लोग काम कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget