एक्सप्लोरर

नुकसान से ज्यादा फायदा...ट्रंप के टैरिफ से भारत के लिए खुलेंगे कई रास्ते, आपदा को अवसर में बदलेगा हिंदुस्तान

Trump Tariff: भारत पर 25 परसेंट टैरिफ लगाने का यह फैसला पहले भले ही किसी झटके से कम नहीं लग, लेकिन इससे भारत के लिए कई रास्ते भी खुलेंगे. उद्योगपति हर्ष गोयनका का भी कुछ ऐसा ही मानना है.

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत से अमेरिका आने वाले सामानों पर 25 परसेंट टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. साथ में रूस से कच्चे तेल और हथियार की खरीद को लेकर भारत पर पेनाल्टी लगाने तक की बात कह दी है. पहली नजर में हमें भले ही ट्रंप का यह कदम किसी झटके से कम नहीं लगे, लेकिन आपदा को अवसर में बदलने का भी यही मौका है. आइए जानते हैं कैसे? 

एक्सपोर्ट का बढ़ेगा दायरा 

ट्रंप के टैरिफ लगाने से अब भारत को अपने एक्सपोर्ट मार्केट के दायरे को बढ़ाना होगा. यूरोपीय यूनियन, ब्रिटेन और मिडिल ईस्ट जैसे देशों में अपनी पहुंच ज्यादा से ज्यादा बढ़ानी होगी. हाल ही में ब्रिटेन और भारत के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के चलते वहां के बाजारों में भारतीय कारोबारियों की पहुंच बढ़ेगी. उद्योगपति हर्ष गोयनका का भी यही कहना है कि ट्रंप का यह फैसला भारत के लिए संभावनाओं के नए रास्ते खोल सकता है. उन्होंने बताया भारत को अब यूरोप और ASEAN के साथ अपना कारोबार आगे बढ़ाने की जरूरत है. 

'मेक इन इंडिया' को मिलेगा बूस्ट 

टैरिफ का एक और फायदा यह होगा इससे सरकार के 'मेक इन इंडिया' पहल को और मजबूती मिलेगी. भारत अभी कई दूसरे एशियाई देशों के मुकाबले टैरिफ को लेकर बेहतर स्थिति में है. अमेरिका ने बांग्लादेश पर 35 परसेंट का टैरिफ लगाया है, वियतनाम पर 20 परसेंट टैरिफ और  वियतनाम से सामान के ट्रांसशिपमेंट पर 40 परसेंट का टैरिफ लगाया है.

चीन पर फिलहाल 55 परसेंट टैरिफ लागू है. ऐसे में अमेरिका सहित दुनिया की कई और कंपनियां भारत में ही उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित होंगी. इसके अलावा, इससे आयात पर निर्भरता कम होगी. खासकर, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और कार के प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलेगा. भारत एक आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा. 

भारत में बढ़ेगा कारोबार

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील को लेकर चल रही टेंशन की वजह से कई कंपनियां चीन से अपनी मैन्युफैक्चरिंग कहीं और शिफ्ट करने की तलाश में हैं. ऐसे में भारत से अच्छा विकल्प और क्या ही हो सकता है. भारत में मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट अपेक्षाकृत कम है, श्रम पर लागत कम है, सरकार की तरह से भी कई रियायतें दी जा रही हैं, ऐसे में कई कंपनियां चीन से अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस भारत में शिफ्ट करने पर फोकस कर रही हैं. इससे पहले, Apple, Xiomi, Samsung, Vivo, Oppo और Asus जैसी कंपनियों का भारत में कारोबार बढ़ा है.

अपनाई जाएंगी नई टेक्नोलॉजी 

टैरिफ की वजह से अमेरिका में भारतीय प्रोडक्ट महंगे हो जाएंगे. ऐसे में दूसरे देशों से एक्सपोर्ट होने वाले प्रोडक्ट्स को अमेरिकी बाजारों में अपने सामान की कीमत कम रखनी होगी. कई भारतीय कंपनियां भी अपने सामान की कीमत कम करने के लिए नए तरीकों पर काम करेगी. इससे प्रोडक्शन के नए तौर-तरीके और नई तकनीकें अपनाए जाने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: 

आभूषण से दवाएं तक... भारत पर ट्रंप के 25 प्रतिशत टैरिफ से अमेरिका में क्या-क्या हो जाएगा महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ी, पजेशन में होगी देरी
Real Estate: RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ी, पजेशन में होगी देरी
24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव
24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव
ITR: 31 जुलाई की डेडलाइन खत्म, अब कैसे भरेंगे आईटीआर, क्या हैं विकल्प?
ITR: 31 जुलाई की डेडलाइन खत्म, अब कैसे भरेंगे आईटीआर, क्या हैं विकल्प?
जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन
जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget