एक्सप्लोरर

ट्रंप के इस फैसले से बांग्लादेश होगा कंगाल, लेकिन भारत के मालामाल होने के खुल गए रास्ते!

Trump Tariffs: ट्रंप का फैसला भारत के लिए राहत देने वाला है. सवाल उठ रहा है कि ट्रंप के इस फैसले से भारत पर किस तरह का पॉजिटिव असर होगा और कैसे बांग्लादेश के लिए ये बड़ा झटका है, आइये जानते हैं.

Trump New Tariffs On Bangladesh: अमेरिका की तरफ से हाल में ऐसे कई फैसले लिए गए है, जिसकी वजह से दुनियाभर के देशों के सामने एक नई मुसीबत ख़ड़ी हो गई है. उन्हीं फैसलों में से एक है बांग्लादेश के एक्सपोर्ट पर 35 प्रतिशत का भारी भरकम टैरिफ. ट्रंप के इस फैसले ने भारत के पड़ोसी बांग्लादेश के सामने नई मुश्किलें खड़ी कर दी है. वहां के कपड़ा उद्योग के लिए ट्रंप का ये फैसला एक पहाड़ की तरह बनकर सामने आया है.

दूसरी तरफ ट्रंप का ये फैसला भारत के लिए बहुत बड़ी राहत देने वाला है. सवाल उठ रहा है कि ट्रंप के इस फैसले से भारत पर किस तरह का पॉजिटिव असर होगा और कैसे बांग्लादेश के लिए ये बड़ा झटका है, आइये जानते हैं-

बांग्लादेश की रीढ़ पर चोट

दरअसल, बांग्लादेश के लिए टैक्सटाइल उद्योग उसकी इकोनॉमी की रीढ़ है. कुल निर्यात का 80 प्रतिशत से ज्यादा बांग्लादेश कपड़े का ही निर्यात करता है और ये सेक्टर करीब 40 लाख लोगों को रोजगार भी मुहैया कराता है. लेकिन, डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए 35 प्रतिशत टैरिफ के बाद अब बांग्लादेश से निर्यात होने वाले कपड़े महंगे हो जाएंगे. इसकी वजह से प्रतिस्पर्धा में बांग्लादेश का टैक्सटाइल सेक्टर पिछड़ जाएगा. उसके प्रोडक्टस की कीमत काफी ज्यादा हो जाएगी.

भारतीय कपड़ों की बढ़ेगी मांग

दूसरी तरफ भारत के टैक्सटाइल सेक्टर को बांग्लादेश पर लगाए गए 35 प्रतिशत टैरिफ का जबरदस्त फायदा मिल सकता है. इस समय भारत पर 10 प्रतिशत का बेसलाइन टैरिफ है. ऐसे में अमेरिकी कंपनियों को बांग्लादेश के मुकाबले भारत से सस्ते कपड़े मिलेंगे. इस वजह से वहां की कंपनियां भारत की ओर रुख कर सकती हैं. पहले से है मजबूत भारतीय टैक्सटाइल उद्योग को इस फैसले से जबरदस्त बूस्ट मिल सकता है.

ट्रंप की तरफ से बांग्लादेश के अमेरिका एक्सपोर्ट पर लगाए गए 35 प्रतिशत टैरिफ की नई दर के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार में टैक्सटाइल सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त जोश दिखा. बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस सेक्टर मे और तेजी आ सकती है. इसकी बड़ी वजह इसमें आने वाले दिनों में भारतीय टैक्सटाइल सेक्टर के लिए मजबूत संभावना है.

बढ़ाना होगा प्रोडक्शन

टैरिफ की भारी भरकम दरें बांग्लादेश के अलावा दक्षिण कोरिया, म्यांमार, जापान, कंबोडिया जैसे देशों पर भी लगाया गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में टैक्सटाइल की सप्लाई में एक बड़े बदलाव आने की संभावना है. हालांकि, इसके लिए भारत को अपने प्रोडक्शन के साथ ही क्वालिटी कंट्रोल पर फोकस करना होगा. अगर भारत एक सोची समझी रणनीति के साथ आगे बढ़ता है तो टैक्सटाइल मार्केट में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है.

ये भी पढ़ें: एक तरफ ट्रंप का टैरिफ, दूसरी तरफ चीन की जमकर सोने की खरीदारी; क्या गोल्ड रेट में फिर आएगा उछाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत
अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत
Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लें 15 जुलाई के नए रेट, आपके शहर में आज कितने का है पेट्रोल- डीजल?
Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लें 15 जुलाई के नए रेट, आपके शहर में आज कितने का है पेट्रोल- डीजल?
Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget