एक्सप्लोरर

भारत का एक फैसला और झुक गया चीन, इस भारतीय स्मार्टफोन कंपनी के शेयर में लगा अपर सर्किट

चीनी कंपनी को भारतीय कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसमें 51 फीसदी शेयर डिक्सन टेक्नोलॉजीज के और 49 फीसदी शेयर चीनी कंपनी वीवो के रहेंगे.

Dixon technologies: चीन को भारत की ओर से बड़ा झटका लगा है. दरअस, चीन की बहुराष्ट्रीय कंपनी वीवो अब भारत के रहमोकरम पर भारत के अंदर स्मार्टफोन बनाएगी. भारत सरकार के नीतिगत दबाव के कारण चीनी कंपनी वीवो को भारतीय कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है. इस ज्वाइंट वेंचर में 51 फीसदी शेयर डिक्सन टेक्नोलॉजी के रहेंगे. 49 फीसदी शेयर वीवो कंपनी के रहेंगे. यानी चीनी मोबाइल जाएंट भारतीय कंपनी के जूनियर पार्टनर के तौर पर भारत में स्मार्टफोन का उत्पादन करेगी. इस खबर के बाद डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर पांच फीसदी तक उछल गए हैं.

रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया शेयर

सोमवार, सुबह बाजार खुलने के बाद डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छुआ और कीर्तिमान बनाते हुए, ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. पिछले पांच सालों में डिक्सन के शेयर 2416 फीसदी रिटर्न दे चुके हैं. 15 दिसंबर को ही डिक्सन ने वीवो के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने की घोषणा की थी. उसके बाद बाजार खुलते ही डिक्सन के शेयरों में तेजी दिखने लगी. दोपहर बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर के भाव 18,785 रुपये पर छलांग लगा रहे थे. वहीं बांबे स्टॉक एक्सचेंज में 18,791 रुपये पर कारोबार हो रहा था. पिछले पांच दिनों में डिक्सन के शेयर 8.68 फीसदी ऊपर चढ़े हैं. महीने भर में इसमें 26.06 फीसदी का उछाल आया है. पिछले छह महीने में तो 61.76 फीसदी और साल भर में 197.75 फीसदी की तेजी आई है. कुल बाजार पूंजी एक लाख 12 हजार 183 करोड़ रुपये की हो गई है.

स्मार्टफोन बाजार में कंपनी बनाएगी मजबूत पकड़

वीवो के साथ साझेदारी से डिक्सन टेक्नोलॉजीज को स्मार्टफोन बाजार में मजबूत पकड़ बनाने में सहूलियत होगी. वीवो इंडिया के सीईओ जेरोम चेन ने प्रस्तावित वेंचर को लेकर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि डिक्सन के साथ टर्म शीट पर हस्ताक्षर हो गए हैं. हम मजबूती के साथ भारत के एंड्रॉयड बाजार में उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: Cyber Crime: कर्नाटक में चरम पर साइबर डाका, 11 महीनों में ही 2047 करोड़ किए साफ

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget