एक्सप्लोरर

Diwali 2024: दिवाली सहित त्योहारों पर 4.25 लाख करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान, चीनी सामान से रहेगी दूरी

Diwali Trade 2024: दिवाली-छठ सहित कई त्योहारों के सीजन में अच्छी मांग को देखते हुए इस साल व्यापारियों को 4.25 लाख करोड़ रुपये का व्यापार करने की उम्मीद है.

Diwali 2024: दिल्ली सहित देश भर के बाजारों में दीपावली एवं उससे जुड़े त्यौहारों को लेकर कारोबार चल रहा है. व्यापारी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं. रक्षा बंधन, नवरात्रि और करवा चौथ पर बाज़ारों में बढ़ती भीड़ और हुए व्यापार को देखते हुए इस साल दिवाली के त्योहारों के सीजन में व्यापारियों को 4.25 लाख करोड़ रुपये का व्यापार करने की उम्मीद है. वहीं दिल्ली में यह व्यापार लगभग 75 हज़ार करोड़ रुपये के होने का अनुमान है.

सभी महानगरों, टियर 2 और टियर 3 शहरों में खास इंतजाम

चांदनी चौक से सांसद और कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली और देश भर के बाजारों में दिवाली और दूसरे त्योहारों को देखते हुए बड़े ज़ोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं. श्री खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली सहित देश के सभी महानगरों, टियर 2 तथा टियर 3 शहरों सहित कस्बों एवं गांवों के बाजारों में दुकानों को दिवाली की थीम के अनुसार सजाया जा रहा है. रंग-बिरंगी लाइट्स, रंगोली, और अन्य सजावट का खास ख्याल रखा जा रहा है ताकि ग्राहकों को त्योहार का माहौल मिले और ज्यादा से ज्यादा लोग बाजारों की तरफ आ सकें.

व्यापारी बढ़ा रहे सामान का स्टॉक

त्योहार के दौरान मांग में भारी बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने पहले से ही विभिन्न वस्तुओं के अपने स्टॉक को बढ़ाना शुरू कर दिया है जिसमें खासकर गिफ्ट आइटम्स, कपड़े,ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, फर्निशिंग, सजावट सामग्री, पूजा सामग्री, रंगोली, देवी देवताओं की फोटो और मूर्तियां, रेडीमेड गारमेंट्स, खिलौने, खाने-पीने के सामान, कॉन्फेक्शनरी, बिजली का सामान, कंज्यूमर डयूरेबल्स आदि मुख्य हैं.

प्रमोशनल ऑफर देने के जरिए भी व्यापारी बढ़ा रहे बिक्री

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया ने बताया कि ग्राहक को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की छूट और प्रमोशनल ऑफर देने पर भी विचार किया जा रहा है. दुकानदार कस्टमर को लुभाने के लिए ‘बाय वन-गेट वन’ या दिवाली डिस्काउंट्स जैसी योजनाएं चला रहे हैं. चूंकि दिवाली के समय बाजारों में भारी भीड़ होती है, इसलिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए खास इंतजाम करने का आग्रह किया जा रहा हैं वहीं दूसरी ओर ट्रेड एसोसिएशन भी अपने लेवल पर अतिरिक्त प्राइवेट सुरक्षा गार्ड रखने की योजना बना रही हैं.

ई-कॉमर्स की चुनौतियों का भी सामना कर रहे व्यापारी

प्रवीण खंडेलवाल ने ये भी कहा कि दिल्ली सहित देश के बाजार दीपावली के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और ई-कॉमर्स की चुनौतियों का भी सामना करने के लिए अनेक नए कदम उठा रहे हैं और इस बार त्योहारों के सीजन में बड़ा व्यापार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ये भी पढ़ें

Festive Season: ई-कॉमर्स कंपनियों को गांवों में मिल गया कुबेर का खजाना, फेस्टिव सीजन में भर गईं तिजोरियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget