एक्सप्लोरर

Tesla Owners Protest: चीन में टेस्ला कार के शोरूमों पर लोगों ने किया जमकर हंगामा, जानें क्यों भड़क उठे ग्राहक

चीन में Tesla कंपनी ने नए साल 2023 के मौके पर कारों की कीमत में 13 से 24 फीसदी तक दाम कम कर दिए है. जिसके बाद पुराने खरीदार भड़क गए हैं.

Tesla Owners Protest Showroom In China : चीन में दुनिया की सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) को अपने ही फैसले के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. पिछले साल 2022 में टेस्ला कंपनी से कार खरीदने वाले सैकड़ों कार मालिकों ने चीन में कार के शोरूम पर जाकर जमकर हल्ला बोला है. ग्राहकों में गुस्से का माहौल साफ तौर पर देखा जा सकता है. ये वे ग्राहक हैं, जिन्होंने कुछ महिनों पहले ही टेस्ला की कारें खरीदी हैं. इन्होंने कंपनी के शोरूम पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की. हालांकि इसके पीछे टेस्ला कंपनी का एक फैसला है. जानिए क्या है वह फैसला..

कार की कीमत में कटौती 

टेस्ला ने नए साल 2023 में अपनी इलेक्ट्रिक कार की कीमत में जबरदस्त कटौती की है. इस फैसले के बाद उन ग्राहकों में खास नाराजगी है, जिन्होंने कुछ ही दिनों पहले ही इलेक्ट्रिक कारों को भारी कीमत देकर खरीदा था. इन लोगों ने कंपनी के मालिक से छूट और क्रेडिट की मांग की है. इन लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले खरीदी गई इलेक्ट्रिक कारों के लिए अधिक भुगतान किया है. वो कंपनी वापस करें, नहीं तो दाम कम नहीं किए जाएं.

इतने कम हुए दाम 

टेस्ला ने चीन में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए मॉडल 3 और मॉडल Y इलेक्ट्रिक कार के लिए कीमतों में कटौती की है. कंपनी ने इन मॉडलों पर सितंबर 2022 के मुकाबले 13 प्रतिशत से 24 प्रतिशत की कटौती की है. पिछले साल दिसंबर में ऑटोमेकर की बिक्री में गिरावट के बाद कीमत में कमी आई है. इसने टेस्ला की कीमतों में कटौती की घोषणा की है. 

मांगों की बनाई सूची 

रॉयटर्स रिपोर्ट के अनुसार, वही मामला बढ़ता देखें मोके पर पहुंची शंघाई पुलिस ने टेस्ला कार मालिकों के विरोध को रोकने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने टेस्ला कर्मचारियों और कारों के मालिकों के बीच एक बैठक कराई है. जिसमें मालिकों ने माफी और मुआवजे या अन्य क्रेडिट सहित मांगों की एक सूची सौंपी है.

जानिए क्या है मांग

चीन में टेस्ला Model 3 और Model Y के लगभग 200 खरीदार वीकेंड पर कंपनी के शोरूम और चीन में स्थित डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर पर इकट्ठा हुए और 3 महीने में दूसरी बार कीमतों में कमी के कार निर्माता के फैसले का विरोध किया है. टेस्ला कार के खरीदारों का कहना है कि पिछले साल 2022 के आखिर में टेस्ला ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए जो कीमत वसूल की थी, वह अचानक या उतनी नहीं घटेगी, जितनी ऑटोमेकर ने बिक्री बढ़ाने के लिए हाल की दिनों में कम की है.

ये भी पढ़ें- SBI Report: फ्री राशन वितरण योजना से कई राज्यों में आय असमानता घटी, छोटे किसानों को मिला लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget