एक्सप्लोरर

MGNREGS Demand: गांवों से मिले अच्छे संकेत, लगातार सातवें महीने कम हुई नरेगा में काम की डिमांड

Rural Jobs Scheme: आम तौर पर साल के इन महीनों में मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में काम की ज्यादा डिमांड आती थी, लेकिन इस बार लगातार कमी आते जा रही है...

भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के लक्षण दिखा रही है. खासकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था से उत्साहजनक संकेत सामने आ रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि गांवों में सरकारी रोजगार गारंटी योजना की मांग में लगातार कमी आ रही है. इससे पता चलता है कि ग्रामीण भारत में आर्थिक गतिविधियां तेज हो रही हैं.

इतनी कम हुई काम की डिमांड

ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में सरकारी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत लगभग 374.6 लाख लोगों ने काम की डिमांड की. यह साल भर पहले की तुलना में 12.1 फीसदी कम है. परिवारों के हिसाब से देखें तो बीते महीने ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत काम मांगने वाले लोग 271.8 लाख परिवारों से जुड़े हुए थे. इस आधार पर साल भर पहले की तुलना में आंकड़ा 14.3 फीसदी कम हुआ है.

इस कारण मान रहे अच्छा संकेत

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी योजना के तहत मांग में आई कमी को कुछ एक्सपर्ट अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत मान रहे हैं. उनका मानना है कि अमूमन मनरेगा में काम की डिमांड तभी कम होती है, जब ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आती है. आर्थिक गतिविधियां तेज होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोग उन कार्यों में सक्रिय हो जाते हैं, जिससे मनरेगा में काम की डिमांड कम हो जाती है.

गर्मियों में हर साल बढ़ती थी डिमांड

इसके साथ-साथ मौसम और चुनाव को भी कुछ हद तक जिम्मेदार माना जा रहा है. भारत के कई राज्य पिछले महीने से भीषण हीटवेव की चपेट में हैं. कुछ जगहों पर तापमान 50 डिग्री तक पहुंचने की खबरें सामने आईं. ऐसे में माना जा रहा है कि गर्मियों के बढ़ने का असर भी डिमांड पर हो सकता है. हालांकि इससे पहले आम तौर पर ऐसा देखा जाता रहा है कि गर्मियों के दौरान खासकर अप्रैल-मई के महीने में मनरेगा के तहत डिमांड में तेजी आया करती है.

चुनावों का पहले नहीं पड़ा खास असर

चुनाव के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि उसके चलते फंड के फ्लो पर असर होने से भी मनरेगा की डिमांड प्रभावित हो सकती है. हालांकि इससे पहले चुनावों के दौरान मनरेगा के तहत आने वाली काम की डिमांड पर कोई खास असर नहीं दिखता था. ऐसे में चुनाव को बड़ा फैक्टर नहीं माना जा सकता. चूंकि मनरेगा के तहत काम की मांग में यह कमी नवंबर 2023 से ही लगातार आ रही है, यह बताता है कि अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है.

ये भी पढ़ें: एनविडिया ने बदल दी तस्वीर, अब ये हैं दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget