एक्सप्लोरर

CNG Price Hike: त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, दिल्ली-एनसीआर में 3 रुपए प्रति किलो बढ़े CNG के दाम

Delhi CNG Price: प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी 3 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है.

Delhi CNG Price Hike October 2022: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) सहित एनसीआर (NCR) में सीएनजी (CNG) की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Limited) ने सीएनजी की कीमतें 3 रुपये प्रति किलो बढ़ा दी है. इसके पीछे सबसे बढ़ा कारण प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी को बताया जा रहा है.

त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका
अभी देश में त्योहारी सीजन चल रहा है. ऐसे में IGL की ओर से CNG के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है. दिल्ली-एनसीआर में 7 अक्टूबर 2022 शुक्रवार शाम को CNG के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए है. नए रेट आज रात से लागू हो जाएँगे. त्योहारी सीजन में आम जनता पर वैसे ही कई तरह के खर्चे होते है, इधर CNG महंगी होने से जनता का त्योहार के लिए बजट बिगड़ सकता है. साथ ही दिल्ली-एनसीआर में CNG की गाड़ी से सफर करना महंगा हो जाएगा. 

देखें कितने बढ़े दाम 

  • राजधानी दिल्ली में 3 रुपये प्रति किलो बढ़ोत्तरी के साथ 78.61 रुपये प्रति किलो CNG के दाम पहुंचे. 
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद में अब 81.17 रुपये प्रति किलो CNG के दाम 
  • गुरुग्राम में 86.94 रुपये प्रति किलो CNG के दाम 
  • रेवाड़ी में 89.07 रुपये प्रति किलो CNG के दाम 
  • करनाल और कैंथल में 87.27 रुपये प्रति किलो CNG के दाम
  • मुज़फ्फरनगर 85.84 रुपये प्रति किलो CNG के दाम

क्या है वजह 
आपको बता दें कि CNG के दाम की बढ़ोत्तरी का अनुमान पहले से ही जताया जा रहा था. केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते पुराने गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस के लिए भुगतान की जाने वाली दर को मौजूदा 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (प्रतिशत इकाई) से बढ़ाकर 8.57 डॉलर प्रति इकाई कर दिया. वहीं, मुश्किल क्षेत्रों से निकाली जाने वाली गैस की कीमत 9.92 डॉलर से बढ़ाकर 12.6 डॉलर प्रति इकाई कर दी गई है. 

1 साल में 5 गुना बढ़े दाम
कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि पुराने गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमतें सिर्फ एक साल में लगभग 5 गुना बढ़ गई हैं. सितंबर, 2021 में इसकी कीमत 1.79 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से सितंबर 2021 में 8.57 डॉलर तक पहुंच गई थी. एमएमबीटीयू गैस मूल्य में प्रत्येक डॉलर की वृद्धि पर सिटी गैस वितरण (CGD) संस्थाओं को सीएनजी की कीमत 4.7 से 4.9 रुपये प्रति किलो बढ़ानी पड़ती है.

ये भी पढ़ें-

Adani Group: अडानी ग्रुप इस राज्य में 40 हज़ार लोगों को देगा रोजगार, 65000 करोड़ करेगा निवेश

Child Investment Plans: बच्चों की पढ़ाई के सपनों को करना चाहते हैं पूरा? ऐसे करें अपना निवेश, समझें इन्वेस्ट प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?
आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?
20 अक्टूबर को कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट
20 अक्टूबर को कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट
एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल
एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget