एक्सप्लोरर

DDA Flats: दिल्ली वालों का सस्ते मकानों का सपना होगा पूरा, DDA लेकर आ रहा 40000 फ्लैट की स्कीम 

Delhi Development Authority: डीडीए ने सस्ता घर हाउसिंग स्कीम, जनरल हाउसिंग स्कीम और द्वारका हाउसिंग स्कीम लाने का ऐलान किया है. इनमें 11.5 लाख रुपये से लेकर करोड़ों के फ्लैट बेचे जाएंगे. 

Delhi Development Authority: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. दिल्ली में मकान की चाहत रखने वालों के लिए 40 हजार फ्लैट आने वाले हैं. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) जल्द ही 3 स्कीम लॉन्च करने वाली है. इसमें लोगों को अफोर्डेबल, मिडिल इनकम और हाई इनकम ग्रुप में फ्लैट ऑफर किए जाएंगे. दिल्ली में डीडीए की स्कीम का बेसब्री से इंतजार किया जाता है. इससे पहले आई सभी योजनाओं ने लोगों के घर का सपना पूरा किया है. 

सस्ता घर हाउसिंग स्कीम में 34 हजार फ्लैट

डीडीए ने अपनी मीटिंग में सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024 (Sasta Ghar Housing Scheme) को मंजूरी दे दी है. अथॉरिटी ने अपने बयान में कहा कि लो इनकम ग्रुप को अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत एलआईजी (LIG) और ईडब्ल्यूएस (EWS) फ्लैट सस्ते रेट में रामगढ़ कॉलोनी, सिरसापुर, लोकनायकपुरम, रोहिणी और नरेला में उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे आम आदमी को दिल्ली में घर खरीदने में आसानी होगी. यह फ्लैट पहले आओ-पहले पाओ (First Come First Serve) आधार पर दिए जाएंगे. इस स्कीम के तहत लगभग 34 हजार फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे. इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 11.5 लाख रुपये होगी. 

जनरल हाउसिंग स्कीम में आएंगे 5400 फ्लैट

इसके अलावा डीडीए ने जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 (General Housing Scheme) लाने का ऐलान भी किया है. इसमें जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला में एचआईजी (HIG), एमआईजी (MIG), एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट मौजूद होंगे. इस स्कीम में फ्लैट की शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये होगी. इस स्कीम में लोगों के पास 5400 फ्लैट खरीदने का मौका रहेगा. 

द्वारका हाउसिंग स्कीम में मिलेंगे 173 फ्लैट

इसके अलावा द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 (Dwarka Housing Scheme) में भी एचआईजी, एमआईजी और इससे भी बड़े फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे. ये फ्लैट सेक्टर 14, 16बी और 19बी में मौजूद होंगे. हालांकि, इन्हें बेचने के लिए डीडीए ई नीलामी करेगा. इस स्कीम में 173 फ्लैट बेचे जाएंगे. हालांकि, इनकी शुरुआती कीमत 1.28 करोड़ रुपये रहेगी.

ये भी पढ़ें

Amazon: अमेजन इंडिया हेड मनीष तिवारी ने दिया इस्तीफा, जानिए अब वह क्या करने जा रहे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Top Banks: दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित? 
दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित?
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Corporate Slowdown 2026: Cost Cutting, Layoffs और AI निवेश के बीच दुनिया की बड़ी कंपनियां क्यों बदल रही हैं रणनीति?
कॉर्पोरेट रीसेट 2026: दुनिया की बड़ी कंपनियां अचानक क्यों बदल रही हैं रणनीति? ज्योतिष से समझिए पूरा विश्लेषण

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget