एक्सप्लोरर

DA Hike: मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद अब इस राज्य के कर्मचारियों को भी मिला होली का तोहफा

Holi Gift: गुरुवार को पहले राजस्थान और शुक्रवार दोपहर में मध्य प्रदेश की सरकारों ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए में इजाफे का ऐलान किया था.

Holi Gift: लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सरकारें लोगों को लुभाने के लिए एक के बाद एक ऐलान कर रही हैं. गुरुवार को पहले राजस्थान ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डियरनेस अलाउंस (Dearness Allowance) बढ़ाया. इसके बाद शुक्रवार को मध्य प्रदेश ने भी डीए में 4 फीसदी इजाफे का ऐलान कर दिया. इस कड़ी में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Government) भी शामिल हो गया. इस राज्य की सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ा दिया है. इस फैसले के चलते लगभग 3.90 लाख कर्मचारियों और 1.20 लाख पेंशनर्स को फायदा पहुंचेगा. 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी जानकारी 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने शुक्रवार रात सरकार के फैसले की जानकारी दी. यह छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सरकार का होली गिफ्ट है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का डीए और पेंशनर्स के लिए डियरनेस रिलीफ भी बढ़ाई गई है. यह फैसला 1 मार्च से लागू माना जाएगा. इस बढ़ोतरी के बाद राज्य में डीए बेसिक सैलरी का 46 फीसदी हो गया है. इस फैसले से राज्य सरकार एक खजाने पर 816 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विष्णु देव साय ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले और अन्य कर्मचारियों की समस्याओं की सुनवाई के लिए एक 5 सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है. 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया था ऐलान 

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने डीए बढ़ाने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि इस संबंध में शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. बढ़ा हुआ डीए 1 मार्च, 2024 से लागू माना जाएगा. सरकार इसका भुगतान अप्रैल, 2024 में करेगी. सरकार के इस फैसले से लगभग 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा.

राजस्थान में भी बढ़ाया गया था डीए 

इससे पहले भाजपा के ही शासन वाले राजस्थान में भी डीए बढ़ाने की घोषणा की गई थी. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने गुरुवार को बताया था कि राज्य के कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाया गया है. इसके बाद अब राज्य कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी हो जाएगा. इस फैसले से 8 लाख राज्य कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा. 

आज हो सकता है लोकसभा चुनाव का ऐलान

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) की प्रेस कांफ्रेंस शनिवार को होने वाली है. इसके बाद देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है. देश में लोकसभा चुनाव अप्रैल से मई के बीच हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Bitcoin: बिटकॉइन में आई बड़ी गिरावट, आगे और नुकसान की आशंका  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget