एक्सप्लोरर

Bitcoin: बिटकॉइन में आई बड़ी गिरावट, आगे और नुकसान की आशंका  

Cryptocurrency Market: क्रिप्टो मार्केट के लिए पिछले 24 घंटे बहुत खराब रहे हैं. बिटकॉइन में लगभग 8 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है. साथ ही एथरम भी लगभग 7 फीसदी नीचे गई है.

Cryptocurrency Market: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में पिछले कुछ समय से जारी तेज उछाल के चलते इसने हाल ही में ही 73 हजार डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था. अब पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन की कीमतें बुरी तरह से नीचे गई हैं. एक दिन में ही इनमें लगभग 8 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है. लगभग 52.6 करोड़ डॉलर के क्रिप्टो दाव पिछले 24 घंटे में कम हुए हैं. मार्केट में भारी बिक्री हुई है. यह गिरावट अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से ब्याज दरें ऊंची ही रहने की आशंका के चलते आई है.

73 हजार डॉलर का आंकड़ा कर लिया था पार 

गुरुवार को अपना सर्वोच्च आंकड़ा 73,177 डॉलर छूने के बाद बिटकॉइन शुक्रवार को 67,689 डॉलर तक नीचे आ गया. इसमें लगभग 8.1 फीसदी की गिरावट आई है. दूसरी सबसे बड़ी करेंसी एथरम (Ethereum) भी लगभग 7 फीसदी नीचे जाकर 3,708 डॉलर पर पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो में बड़ी बिकवाली हुई है. कॉइनग्लास के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 52.6 करोड़ डॉलर के क्रिप्टोकरेंसी बेची गई. यह पिछले 2 हफ्तों में सबसे बड़ा आंकड़ा है.

स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ आने के बाद आया तेज उछाल 

बिटकॉइन में पिछले एक महीने से जबरदस्त तेजी देखी जा रही थी. अमेरिका द्वारा स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी दिए जाने के बाद से ही निवेशक बिटकॉइन में जमकर पैसा लगा रहे थे. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस फेडरल रिजर्व से संकेत मिल रहे हैं कि मई में भी ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं होने जा रही है. क्रिप्टो इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म मुद्रेक्स के सीईओ एदुल पटेल के मुताबिक, 13 जनवरी से लेकर 5 मार्च तक बिटकॉइन में लगातार उछाल आता रहा.

बिटकॉइन के और नीचे जाने की आशंका 

हालिया गिरावट को छोड़ दें तो साल 2024 बिटकॉइन लगभग 70 फीसदी उछल चुका था. गिरावट एक बावजूद भी निवेशकों का रिटर्न लगभग 60 फीसदी है. यदि 15 मार्च, 2023 से तुलना की जाए तो बिटकॉइन में लगभग 170 फीसदी की तेजी आ चुकी है. हाल ही में डिजिटल एसेट एनालिटिक्स फर्म स्विसब्लॉक ने कहा था कि बिटकॉइन 58 से 59 हजार डॉलर तक गिर सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

DA Hike: यूपी, कर्नाटक और राजस्थान के बाद अब इस राज्य में भी बढ़ा डीए, जानिए कितना फायदा होगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget