एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: 18 महीने के बकाये DA एरियर को लेकर आ गई बड़ी खबर, सरकार ने संसद में दिया ये बयान

DA Arrear Latest News Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के अपने 18 महीने के डीए एरियर का इंतजार है. अब ये मामला लगातार संसद में उठ रहा है.

7th Pay Commission Latest News: राज्यसभा में आज फिर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के 18 महीने के बकाये एरियर का मुद्दा उठा. प्रश्नकाल के दौरान एक बार फिर सरकार से बकाये पेंशन जारी किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के उनके 18 महीने के बकाये एरियर क्यों नहीं दिया गया है उसे लेकर सरकार को सदन में सफाई देनी पड़ी है. 

सरकार ने बताया एरियर नहीं देने का कारण

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की तीन किस्तों को रोकने का फैसला कोरोना महामारी के चलते पैदा हुआ आर्थिक हालात के मद्देनजर लिया गया क्योंकि सरकार को कल्याणकारी योजनाओं के लिए काफी धन का प्रावधान करना था. वित्त राज्यमंत्री ने सदन में कहा वित्तीय बोझ के कारण केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के 18 महीने के बकाये डीए एरियर को जारी नहीं किया गया है.

वित्तीय प्रभाव के चलते एरियर नहीं

पेंशनभोगियों का बकाया एरियर जारी करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सदन को बताया कि  2020 में कोरोना महामारी के चलते पैदा हुए आर्थिक हालात  और सरकार द्वारा किए गए कल्याणकारी उपायों के कारण इसका वित्तीय प्रभाव वित्त वर्ष 2020-21 के बाद भी बना रहा है इसलिए केंद्रीय कर्मचार्यों को महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत का एरियर नहीं जारी किया गया है.  

कर्मचारी-पेंशनभोगी की एरियर की मांग

मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. सितंबर 2022 में पिछली दफा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी. लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के एरियर का इंतजार है. सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभागियों द्वारा लगातार सरकार से जनवरी 2020 से जून 2021 के बीच  18 महीने के डीए एरियर के भुगतान की मांग की जाती रही है. इस मांग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से जुड़े संगठनों ने सरकार को ज्ञापन भी सौंपा है. 


कर्मचारी यूनियन एरियर मांग पर अड़े

बहरहाल सरकार ने ये तो बताया कि क्यों 18 महीने का एरियर का भुगतान नहीं किया गया है. लेकिन सरकार ने ये नहीं बताया कि आगे इसपर सरकार विचार करेगी या नहीं. हालांकि कर्मचारी यूनियन 18 महीने के डीए एरियर की मांग को लेकर अड़े हैं. उनका कहना है कि महंगाई भत्ता (DA Hike) नहीं बढ़ाने के बावजूद कोरोनाकाल के दौरान अपने जान जोखिम में डालकर वे काम करते रहे.  

ये भी पढ़ें 

Tax On Cars: कार इंडस्ट्री के इस दिग्गज ने बताया, क्यों भारत के लोग नहीं खरीद पा रहे हैं सपनों की कार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
Top Banks: दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित? 
दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित?
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget