एक्सप्लोरर

SBI Chairman: एसबीआई को मिल गया दिनेश खारा का उत्तराधिकारी, सीएस शेट्टी होंगे नए चेयरमैन 

CS Setty: भारत सरकार ने एसबीआई के नए चेयरमैन पद पर चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी को चुना है. उनका कार्यकाल 3 साल के लिए होगा.

CS Setty: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को उनका नया चेयरमैन मिल गया है. सरकार ने मंगलवार को चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी (Challa Sreenivasulu Setty) को दिनेश खारा (Dinesh Khara) का उत्तराधिकारी चुन लिया है. उनका कार्यकाल 28 अगस्त से तीन साल के लिए होगा. दिनेश खारा का कार्यकाल 28 अगस्त को ही खत्म हो रहा है.

अश्विनी तिवारी और विनय तोनसे के नाम पर भी हुआ विचार

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार की संस्था सर्विसेज इंस्टीटूशन ब्यूरो (FSIB) ने सीएस शेट्टी के नाम पर 30 जून को मुहर लगा दी थी. सरकार ने एसबीआई चेयरमैन के पद पर अश्विनी तिवारी (Ashwini Tiwari) और विनय तोनसे (Vinay Tonse) के नाम पर भी विचार किया गया था. हालांकि, सरकार ने सीएस शेट्टी को इस जिम्मेदारी के लिए चुना है. वह फिलहाल एसबीआई के एमडी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अश्विनी तिवारी और विनय तोनसे भी एमडी पद पर ही तैनात हैं. इन दोनों को भी चेयरमैन पद के इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था.

35 साल से एसबीआई में हैं शेट्टी, 2020 में बने एमडी  

एफएसआईबी ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए बताया कि अनुभवों और विशेषज्ञता के आधार पर ब्यूरो ने सीएस शेट्टी को स्टेट बैंक के चेयरमैन के पद पर नियुक्त करने की अनुशंसा की है. सीएस शेट्टी लगभग 35 साल से एसबीआई के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने इंटरनेशनल बैंकिंग, ग्लोबल मार्केट्स और टेक्नोलॉजी हेड की जिम्मेदारियां उठाई हैं. उन्हें जनवरी, 2020 में एसबीआई का एमडी बनाया गया था. उन्होंने एग्रीकल्चर में बीएससी की है. साथ ही वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स (Indian Institute of Bankers) से सर्टिफाइड एसोसिएट हैं.

राणा आशुतोष कुमार सिंह बने एसबीआई के एमडी

इसके अलावा कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने राणा आशुतोष कुमार सिंह (Rana Ashutosh Kumar Singh) को एसबीआई का नया एमडी बनाया गया है. वह अभी एसबीआई के डिप्टी एमडी हैं. सरकार ने बताया कि उनका कार्यकाल 30 जून, 2027 तक रहेगा.

ये भी पढ़ें

DDA Flats: दिल्ली वालों का सस्ते मकानों का सपना होगा पूरा, DDA लेकर आ रहा 40000 फ्लैट की स्कीम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget