एक्सप्लोरर

Inflation Data: थोक - खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट, पर नहीं मिली महंगे गेहूं, चावल और दाल से राहत!

Inflation In India: थोक और खुदरा महंगाई दर में कमी आई है लेकिन खाने-पीने की कई चीजों के दाम डेढ़ महीने में बढ़े हैं.

India Inflation Update: बुधवार 14 जून 2023 को मई महीने के लिए थोक मूल्य आधारित महंगाई दर का आंकड़ा आया है जो 2015 के बाद सबसे निचले लेवल -3.48 फीसदी पर जा पहुंची है. इसी प्रकार सोमवार 12 जून को मई महीने के लिए खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा घोषित किया गया. इन आंकड़ों के मुताबिक खुदरा महंगाई दर 25 महीने के निचले लेवल 4.25 फीसदी पर घटकर आ चुकी है. खाद्य महंगाई दर भी 2.91 फीसदी पर आ चुकी है. पर सवाल उठता है कि क्या वाकई में महंगाई से आम लोगों को राहत मिल रही है? क्या बाजार में वाकई में जरुरी खाने-पीने की चीजें सस्ती हुई है? 

गेहूं - चावल की महंगाई से निपटने पर फोकस

जिस दिन खुदरा महंगाई दर के आंकड़े घोषित हुए उसी दिन सरकार ने गेहूं की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर स्टॉक रखने की लिमिट को फिक्स कर दिया. तो इसके साथ ही सरकार ने अपने बफर स्टॉक से ओएमएसएस के तहत खुले बाजार में गेहूं के साथ साथ चावल बेचने भी का एलान कर दिया जिससे बाजार में बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाई जा सके.  

गेहूं - चावल की कीमतों में बढ़ोतरी

डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर एफेयर्स का प्राइस मॉनिटरिंग डिविजन जो जरुरी वस्तुओं की रिटेल कीमतों की मॉनटरिंग करता है इसके डेटा को देखें तो पिछले डेढ़ महीने में गेहूं से लेकर चावल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. एक मई 2023 को गेहूं का औसत मूल्य 28.74 रुपये किलो था जो 13 जून को 27 पैसे प्रति किलो बढ़कर 29.1 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची है. एक मई 2023 को चावल का औसत मूल्य 38.48 रुपये किलो था जो 13 जून को 1.21 रुपये बढ़कर 39.69 रुपये प्रति किलो हो चुका है. एक मई को आटा 34.23 रुपये प्रति किलो में मिल रहा जो 15 पैसे बढ़कर 13 जून को 34.38 रुपये प्रति किलो में मिल रहा था. 

अरहर, उरद दाल के बढ़ी कीमतें 

दाल की महंगाई भी आम लोगों को परेशान कर रही है. एक मई 2023 को अरहर दाल सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खुदरा बाजार में 116.68 रुपये प्रति किलो में मिल रहा था जो 13 जून को 9.55 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 126.23 रुपये किलो में मिल रहा है. उड़द दाल एक मई को 108.23 रुपये में मिल रहा था जो 13 जून को  111.08 रुपये प्रति किलो में मिल रहा था. मूंग एक मई को 107.29 रुपये में मिल रहा था जो 109.17 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है.  चीनी भी इस अवधि में महंगा हुआ है. 

महंगाई से राहत नहीं

खाने पीने की इन जरुरी चीजों की बढ़ती कीमतों को देखने के बाद मन में ये सवाल उठना लाजिमी है कि महंगाई दर के आंकड़े क्या वाकई में महंगाई घटने की हकीकत बता रहे हैं या ये आंकड़े हकीकत से दूर है? 

ये भी पढ़ें

WPI Inflation: 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर, मई में घटकर -3.48 फीसदी पर आई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget