एक्सप्लोरर

कॉरपोरेट कंपनियां को तीसरी तिमाही में शानदार मुनाफा, नौ तिमाहियों का सबसे अच्छा प्रदर्शन

फार्मा और तेल और गैस कंपनियों का मुनाफा सबसे शानदार रहा. तेल और गैस कंपनियों में से बीपीसीएल का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 120 फीसदी उछलकर 2,777.6 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

भारतीय कॉरपोरेट कंपनियों का मुनाफा लगातार बढ़ रहा है. पिछली दो तिमाहियों के दौरान इन कंपनियों के मुनाफे में डबल डिजिट ग्रोथ हुई है. कंपनियों की ओर से लागत में कटौती और फेस्टिवल सीजन में बढ़ी मांग की वजह से कॉरपोरेट कंपनियों के मुनाफे में इजाफा दर्ज किया जा रहा है.

शुद्ध मुनाफे में 67 फीसदी तक बढ़ोतरी 

इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक 3087 कॉरपोरेट कंपनियों ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही ( 2020-21) के शुद्ध मुनाफे में 67.7 फीसदी का इजाफा दर्ज किया. यह पिछली नौ तिमाहियों में मुनाफे का सर्वोच्च स्तर है. कंपनियों को यह मुनाफा लागत में कटौती की वजह से हुआ क्योंकि इस दौरान रेवेन्यू में सिर्फ 1.8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई.

लागत में कटौती और विज्ञापन खर्च में कमी से बढ़ा मुनाफा 

कंपनियों ने कोरोना संक्रमण के दौर में लागत में काफी कटौती की. विज्ञापनों पर खर्चा कम हुआ और और कुछ मामलों में प्रोडक्ट को मिक्स कर दिया गया. इससे कंपनियों का मार्जिन बढ़ा. कुछ विश्लेषकों के मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनियों का प्रदर्शन दशक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा. जहां तक सेक्टोरल प्रदर्शन का सवाह है तो आईटी, ऑटो, बैंक सीमेंट और मेटल सेक्टर की कंपनियों ने मुनाफे के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किया.

फार्मा और तेल-गैस कंपनियों को सबसे ज्यादा मुनाफा 

फार्मा और तेल और गैस कंपनियों का मुनाफा सबसे शानदार रहा. तेल और गैस कंपनियों में से बीपीसीएल का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 120 फीसदी उछलकर 2,777.6 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इससे पहले 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,247 करोड़ रुपये रहा था. जानकारी के मुताबिक तेल के दामों में भारी उछाल आया है, और कंपनी के पास पहले से जो स्टॉक थे, उसे बेचने पर मुनाफा बढ़ा है. हालांकि, एविएशन, टूरिज्म और रिटेल सेक्टर की कंपनियों का मुनाफे के मोर्चे पर प्रदर्शन लगातार गिरावट की ओर रहा. सबसे ज्यादा नुकसान एविएशन और टूरिज्म सेक्टर को हुआ है.

Gold Silver Rates: सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त, जानें कहां पहुंचे हैं दाम

थोक महंगाई दर में इजाफा, जनवरी में बढ़कर 2.03 फीसदी पर पहुंची, दिसंबर में 1.22 फीसदी पर थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget