एक्सप्लोरर

Digi Yatra App: एविएशन मंत्रालय ने यात्रियों को Digi Yatra ऐप से जुड़ा ये जरूरी काम करने को कहा, जानें अपडेट

Digi Yatra App: अगर आपको एयरपोर्ट पर Digi Yatra ऐप यूज करने में दिक्कत हो रही है तो आप नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से चेक इन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.

Digi Yatra App Update: फ्लाइट से ट्रैवल करने वाले लोगों को अक्सर चेक इन/बोर्डिंग (Airport Check In/Boarding Pass) में कई बार घंटों का समय लगता है. ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने यात्रियों के लिए डिजी यात्रा ऐप (Digi Yatra App) लॉन्च किया है. अब यात्री इस ऐप के जरिए ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में अपने चेक इन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं. मगर पिछले कुछ दिनों से कई यात्री यह शिकायत कर रहे थें कि डिजी यात्रा ऐप ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है. भारत पे फाउंडर (Bharat Pe Founder) और शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज रहे अशनीर ग्रोवर ने भी ट्विटर पर शिकायत की थी कि ऐप को अपडेट करने के बाद भी यह ठीक से काम नहीं कर रहा है. इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्विट करके लोगों को अपने ऐप को अपडेट करने की सलाह दी है. आइए जानते हैं इस बारे में-

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्वीट करके दी सलाह-

इस मामले पर जानकारी देते हुए मंत्रालय ने ट्वीट शेयर करके बताया है कि बोर्डिंग पास (Boarding Pass) का QR कोड ऐप के होम स्क्रीन पर रहता है. इसे आप एयरपोर्ट के डिजिटल गेट पर स्क्रैन करके आसानी से चेक इन कर सकते हैं. इसके साथ ही आप डिवाइस फोल्डर में जाकर अपने बोर्डिंग पास का पीडीएफ निकाल सकते हैं. इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति बोर्डिंग पास को स्कैन करके अपलोड भी कर सकता है जिसे बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ भी शेयर किया जा सकता है. इसके साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लोगों को अपने डिजी ऐप को अपडेट करने की सलाह भी दी है. ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और आईओफोन दोनों तरह के स्टोर से अपडेट कर सकते हैं. 

अशनीर ग्रोवर ने लोगों को दी थी सलाह

शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 के चर्चित जज रहे अशनीर ग्रोवर ने ट्विटर पर डिजी यात्रा ऐप के बारे में जानकारी देते हुए लिखा था कि एयरपोर्ट जाने से पहले सभी यात्री अपने ऐप को एक बार अपडेट कर दें. इसके बाद लोगों को इस ऐप में दोबारा लॉगिन करना पड़ेगा. इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन करके आपने बोर्डिंग पास को अपलोड करें. ऐसा करके आप आखिरी वक्त में होनी वाली परेशानियों से बच सकते हैं. 

मार्च में इन एयरपोर्ट्स पर यूज होगा Digi Yatra App

डीजी यात्रा ऐप को अगले चरण में मार्च 2023 से शुरू किया जाएगा. अगले चरण में यात्री पुणे, विजयवाड़ा, हैदराबाद और कोलकाता के एयरपोर्ट पर इस ऐप को यूज कर पाएंगे. डीजी यात्रा ऐप के जरिए यात्री बिना किसी फिजिकल बोर्डिंग पास के कॉन्टैक्ट लेस और पेपरलेस बायोमेट्रिक तकनीक से अपनी फ्लाइट में चेक इन कर सकते हैं. इसे यात्रियों के बोर्डिंग को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Layoffs: नहीं रुक रहा छंटनी का सिलसिला, Meta कई और कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget