एक्सप्लोरर

Home Buying Tips: घर खरीदने से पहले जरूर करें बिल्डर की जांच, ऐसे निकाल सकते हैं पूरी कुंडली

Home Buying Tips: घर खरीदने में सबसे अहम रोल निभाता है बिल्डर. अच्छा बिल्डर न केवल आपको सही प्रॉपर्टी दिला सकता है, बल्कि आसानी से बैंक लोन भी. इसलिए बिल्डर के बारे में सारी जानकारियां जुटाना चाहिए.

Home Buying Tips: घर खरीदने या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के दौरान सबसे जरूरी काम सही जगह की तलाश है. इसमें आपकी मदद करते हैं बिल्डर्स. आप अपनी जमा पूंजी जिस बिल्डर के प्रोजेक्ट में लगाना चाह रहे हैं, उसकी इमेज के बारे में जान लेना प्रॉपर्टी में निवेश का पहला कदम होना चाहिए. यदि आपने सही बिल्डर पर पैसा लगा दिया तो समझ लीजिए आपका पैसा और प्रॉपर्टी सुरक्षित है. आइए जान लेते हैं घर खरीदने के कुछ जरूरी नियम. 

बिल्डर की इमेज सबसे ज्यादा जरूरी 

किसी भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले उस बिल्डर की इमेज को भी देख लेना चाहिए. किसी नए बिल्डर को आजमाने से बेहतर है कि किसी प्रतिष्ठित और अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले बिल्डर से प्रॉपर्टी खरीदना. इसमें आपको थोड़ा ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है. लेकिन, रकम की सुरक्षा की गारंटी हो जाती है. साथ ही तय समय में आपको अपना घर भी मिल जाता है. 

किन बैंकों के साथ है बिल्डर का टाई अप 

यदि आप घर खरीदने का पूरा मन बना चुके हैं तो प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले बिल्डर से मिलकर यह जरूर पता लगा लें कि उसके प्रोजेक्ट का किन बैंकों से टाई अप है. इससे आपको न केवल लोन मिलने में आसानी होगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित हो जाएगा कि यह प्रोजेक्ट विवादित नहीं है. अच्छे बिल्डर बड़े प्रोजेक्ट को लांच करने से पहले ही कुछ बैंकों को अपना पार्टनर बना लेते हैं. इससे उन्हें फंड की दिक्कत भी नहीं होती. बैंक अच्छे बिल्डरों की लिस्ट बनाकर रखते हैं. इसे ही प्री अप्रूव्ड लिस्ट कहते हैं.

घर से जुड़ी सारी जानकारी हासिल करें

अगर घर खरीदने का मन बना लिया है तो आपको उस प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए. साथ ही यह भी जान लेना चाहिए कि उसका लोकेशन, आपका ऑफिस, बच्चों का स्कूल और बाकी सुविधाएं वहां से कितनी दूर हैं. अगर किसी बिल्डर से घर खरीद रहे हैं तो चेक कर लें कि उसने कोई बात आपसे छुपाई तो नहीं. यदि बिल्डर कोई बात छिपा ले जाता है तो आगे घर बेचने में आपको काफी दिक्कत आएगी. पानी की सुविधा, पार्किंग और निर्माण की क्वालिटी भी आपको पता करना चाहिए.

ये भी पढ़ें 

सितंबर तिमाही में देश में घट गया देश का फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट, FDI में इतनी दिखी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget