एक्सप्लोरर

इन दो बैंकों में 1 जुलाई से होने वाले हैं ये बदलाव, खाताधारकों की जेब पर पड़ेगा असर

देश के दो बड़े बैंक अपने चार्जेज में बदलाव कर रहे हैं. अगर इन बैंकों में आपका खाता है तो चार्जेज में ये बदलाव आपकी जेब पर भारी पड़ने वाले हैं

1 जुलाई से देश के दो बड़े बैंक अपने चार्चेज में बदलाव करने जा रहे हैं. अगर इन बैंकों में आपका खाता है तो चार्जेज में ये बदलाव आपकी जेब पर भारी पड़ने वाले हैं. ये दो बैंक हैं- भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक.  हम आपको बता रहे हैं 1 जुलाई क्या बदलाव होने जा रहे हैं.

SBI में होंगे ये बदलाव

  • बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाते के लिए 1 जुलाई 2021 से नए सर्विस चार्ज लागू होंगे.
  • एटीएम से कैश निकासी और चेकबुक के इस्तेमाल पर नए चार्ज लागू होंगे.

कैश निकासी

  • एसबीआई ब्रांच से या फिर ATM से BSBD खाते से महीने में 4 बार (एटीएम और ब्रांच मिलाकर) कैश फ्री में निकाला जा सकेगा.
  • इसके बाद आपने कैश निकाला तो एसबीआई आपसे इसके चार्ज लेगा.
  • ब्रांच चैनल/एटीएम से प्रति कैश निकासी पर 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा.
  • SBI एटीएम के अलावा, दूसरे बैंकों के एटीएम से निकासी पर भी इतना ही चार्ज लागू होगा.

चेकबुक

  • SBI के BSBD खाताधारकों को एक वित्त वर्ष में पहले 10 चेक मुफ्त में मिलेंगे.
  • इसके बाद 10 चेक वाली चेकबुक के लिए 40 रुपये प्लस जीएसटी, 25 चेक वाली चेकबुक के लिए 75 रुपये प्लस जीएसटी, 10 चेक वाली इमरजेंसी चेकबुक के लिए 50 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा.
  • सीनियर सिटीजंस को चेकबुक पर नए सर्विस चार्ज से छूट दी गई है.

ट्रांसफर और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शंस

  • BSBD खाताधारक अगर ब्रांच चैनल/एटीएम/सीडीएम के जरिए नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शंस करेंगे तो कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. ये ट्रांजेक्शन एसबीआई के एटीएम से हों या किसी दूसरे बैंक के एटीएम से.
  • बैंक ब्रांच व अल्टरनेट चैनल्स के माध्यम से ट्रांसफर ट्रांजेक्शंस पर भी कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.

एक्सिस बैंक में होंगे ये बदलाव

  • एसएमएस अलर्ट के लिए 1 जुलाई 2021 से फीस बढ़ जाएगी.
  • अभी चुनिंदा वैल्यू एडेड सर्विसेज अलर्ट के लिए सब्सक्रिप्शन बेसिस पर वैल्यू एडेड एसएमएस फीस 5 रुपये प्रतिमाह है.
  • 1 जुलाई 2021 से ग्राहकों को एसएमएस अलर्ट के लिए प्रति एसएमएस 25 पैसे का भुगतान करना होगा.
  • एसएमएस अलर्ट फीस अधिकतम 25 रुपये प्रतिमाह रहेगी.
  • बैंक की ओर से भेजे जाने वाले प्रमोशनल मैसेज और ओटीपी अलर्ट पर यह चार्ज लागू नहीं होगा. 

बढ़ी हुई एसएमएस अलर्ट फीस के दायरे से बाहर होंगे ये अकाउंट 
बैंक के मुताबिक- बरगंडी, बरगंडी प्राइवेट, प्रायोरिटी, एनआरआई, ट्रस्ट व गवर्मेंट अकाउंट्स, डिफेंस सैलरी अकाउंट्स, स्टाफ अकाउंट्स, स्मॉल व बेसिक अकाउंट्स, पेंशन अकाउंट और चुनिंदा सैलरी रिलेशनशिप्स अकाउंट, बढ़ी हुई एसएमएस अलर्ट फीस के दायरे से बाहर होंगे. 

यह भी पढ़ें:

आपके पास हैं कई डीमैट खाते, तो ऐसे करें एक अकाउंट से दूसरे में शेयर ट्रांसफर

DCGI ने Moderna के वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी, Pfizer को लेकर भी जल्द होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget