एक्सप्लोरर

DCGI ने Moderna के वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी, Pfizer को लेकर भी जल्द होगा फैसला

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने मंगलवार को कहा कि हम फाइजर को लेकर जल्द ही डील फाइनल कर लेंगे. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित पहली वैक्सीन मॉडर्ना को अनुमति दी गई है.

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को एक और 'हथियार' मिल गया है. भारत के दवा नियामक (डीसीजीआई) द्वारा मॉडर्ना के कोविड-19 टीके को आज सीमित आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है. मॉडर्ना को मंजूरी मिलने के साथ ही भारत में अब तक चार कोरोना वैक्सीन को इजाजत दी जा चुकी है. नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि भारत में मॉडर्ना की दो डोज लगेगी. 

डॉ वीके पॉल ने आगे कहा कि लाइसेंस मिलना पहला महत्वपूर्ण कदम है, अगले कदम कंपनी उठाएगी. उसके बाद मॉडर्ना वैक्सीन का आयात हो सकता है. ये वैक्सीन -20 डिग्री तापमान पर 7 महीने तक ठीक रहती है और 2-8 डिग्री तापमान पर एक महीने तक रह सकती है.

फाइजर पर भी जल्द होगा फैसला

मॉडर्ना से पहले भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी को मंजूरी दी गई. डॉ पॉल ने कहा कि हम जल्द ही फाइजर को लेकर भी डील फाइनल कर लेंगे. यानी फाइजर को मंजूरी मिलने के बाद भारत में वैक्सीन की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी. 

भारत में टीकाकरण की स्थिति

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में 32.85 करोड़ (32,85,54,011) कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है. शाम सात बजे संकलित एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को टीके की 48.01 लाख से अधिक (48,01,465) खुराक दी गई. इसमें कहा गया है कि सोमवार को 18-44 आयु वर्ग के 28,63,823 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 91,640 को दूसरी खुराक दी गई.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 18-44 आयु वर्ग के कुल मिलाकर, 8,75,67,172 लोगों को पहली खुराक दी गई है और 19,94,410 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है.

मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयु वर्ग के 10-10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है.

क्या वैक्सीन लगवाने से है बांझपन का खतरा, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला के लिए टीका लगवाना कितना सुरक्षित? जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL Founder Lalit Modi: BJP नेता वसुंधरा राजे के साथ कैसा था ललित मोदी का रिश्ता? धमाकेदार इंटरव्यू में कर दिया खुलासा
BJP नेता वसुंधरा राजे के साथ कैसा था ललित मोदी का रिश्ता? धमाकेदार इंटरव्यू में कर दिया खुलासा
एशियन गेम्स के ट्रायल्स से बाहर हुईं विनेश फोगाट, फिर भी जिद पर अड़ा WFI तो सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये जवाब
एशियन गेम्स के ट्रायल्स से बाहर हुईं विनेश फोगाट, फिर भी जिद पर अड़ा WFI तो सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये जवाब
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget